Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल टूटने का दर्द बयां करता है गाना, शादियों में बजता है खूब; Alka Yagnik और Udit Narayan की आवाज में बना कल्ट

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 11:35 AM (IST)

    Old Bollywood Songs: अलका याज्ञनिक और उदित नारायण द्वारा गाया यह गाना दिल टूटने का दर्द बयां करता है, फिर भी शादियों में खूब बजता है। गाने को 1.4 बिलि ...और पढ़ें

    दिल टूटने का दर्द बयां करता है यह गाना

    दिल टूटने का दर्द बयां करता है यह गाना

    HighLights

    1. 'दिल लगा लिया' गाने को मिले 1.4 बिलियन से अधिक व्यूज

    2. अलका याज्ञनिक और उदित नारायण ने दी है आवाज

    3. दिल टूटने का दर्द बयां करता, पर शादियों में लोकप्रिय

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संगीत के बिना सबकुछ अधूरा लगता है। सिनेमा में संगीत के अलग-अलग रूप हमें देखने को मिले हैं। कई गाने तो ऐसे होते हैं, जो जिंदगीभर के लिए साथ बस जाते हैं। आज बात एक ऐसे ही गाने की, जो बयां तो दिल टूटने के दर्द को करता है, लेकिन यह गाना शादियों में खूब बजता है। बड़ी बात यह है कि ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल है और इस गाने पर 1.4 बिलिन से ज्यादा व्यूज हैं।

    कौन सा है वो गाना?

    दरअसल आज जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह गाना है फिल्म 'दिल है तुम्हारा' (Dil Hai Tumhara) का। साल 2000 में आई इस फिल्म के गाने कल्ट हिट हुए और इस फिल्म के जितने गाने थे, सभी को भर-भरकर प्यार मिला। इसी में से फिल्म का एक गाना ऐसा था, जो अब व्यूज के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- 44 साल पहले Kishore Kumar ने गाया 'अश्लील गाना', अलका समेत 7 सिंगर्स की फौज ने दी आवाज; बैन हुआ था कल्ट सॉन्ग

    dil laga

    गाने का नाम है 'दिल लगा लिया मैंने तुमसे प्यार करके' (Dil Laga Liya Maine Tumse Pyaar Karke)। इस गाने में प्रीति जिंटा अपनी खूबसूरती से चार चांद लगाती दिख रही हैं। वहीं गाने में प्रीति के साथ जिम्मी शेरगिल भी हैं। इसके अलावा अर्जुन रामपाल, रेखा (Rekha) और महिमा चौधरी भी इसका हिस्सा हैं।

    अलका-उदित की आवाज में बना हिट

    इस गाने को अलका याज्ञनिक (Alka Yagnik) और उदित नारायण (Udit Narayan) ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने में अलका और उदित की आवाज इतनी फिट बैठी कि लोगों ने इस गाने (Romantic Hits) को हाथों-हाथ लिया। गाना सालों बाद भी आज खूब बजता है। इस गाने का संगीत नदीम-श्रवण (Nadeem-Shravan Songs) ने तैयार किया था।

    खबरें और भी

    Alka Udiyt

    उस दौर में नदीम-श्रवण की जोड़ी कई हिट गाने दे रही थी और इसी में उन्होंने इस फिल्म के लिए एलबम क्रिएट की और जिसके गाने खूब हिट रहे। वहीं अलका और उदित (Alka Udit Songs) की जोड़ी तो 90 के दशक में अल्टीमेट ब्लॉकबस्टर जोड़ी रही।

    इस जोड़ी ने अनगिनत हिट गाने दिए। वहीं गाने को समीर (Sameer Songs) ने लिखा था, जो पहले ही अपने लिखे हुए गानों से रिकॉर्ड बना चुके हैं। 

    गाने को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज

    इस गाने को मिले व्यूज की बात करें तो गाने को करीब 1.4 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 16 साल पहले यूट्यूब पर ये गाना रिलीज किया गया है। टिप्स ऑफिशियल पर मौजूद यह गाना आज भी शादियों में खूब बजता है। यहां तक कि सगाई समारोह या फिर हल्दी-मेहंदी या संगीत हो, इस गाने की मौजूदगी नजर आ ही जाती है।

    कहने तो गाने में प्रीति जिंटा (Preity Zinta) का किरदार अपने दर्द को बयां कर रहा है, लेकिन प्यार का इजहार भी हो रहा है और यही वजह है कि यह गाना बाकियों से हटकर है और रोमांटिक हिट्स में नंबर वन बना।

    dil laga

    फिल्म 'दिल है तुम्हारा' (Dil Hai Tumhara Song) में 'कसम खाके कहो' (Kasam Khaake Kaho), ओ साहिबा ओ साहिबा (O Sahiba Song), 'मोहब्बत दिल का सुकून' (Mohabbat Dil Ka Sukoon), 'मस्ताना मौसम है रंगीन' समेत कई गाने रहे, जो आज भी हिट हैं।

    यहां तक कि फिल्म अपने गानों के चलते ही उस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म बनी और इसके गानों की कैसेट्स खूब बिकीं। फिल्म को कुंदन शाह ने डायरेक्ट किया था और 3 घंटे 5 मिनट की ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म हिट रही थी।

    यह भी पढ़ें- Alka Yagnik और पंकज उदास के भाई का वो कल्ट गाना, 27 साल पुराने सॉन्ग को सुन आ जाता है 'प्यार का मौसम'