Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'Yusuf Khan से लेकर महजबीन बानो' तक, नाम बदलकर बनाई पहचान, बॉलीवुड में मिली बेशुमार शोहरत

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 06:13 PM (IST)

    सिनेमा जगत के तमाम फिल्म कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए नए नाम का सहारा लिया। इस मामले में दिलीप कुमार (Dilip Kumar) जैसे त ...और पढ़ें

    फिल्म कलाकारों ने बदले असनी नाम (Photo Credit-Jagran)
    फिल्म कलाकारों ने बदले असनी नाम (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. इंडस्ट्री में कई फिल्मी हस्तियों ने बदले अपने नाम
    2. लिस्ट में दिलीप कुमार से लेकर मीना कुमारी
    3. राजेश खन्ना और अक्षय कुमार ने असली नाम कुछ और

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बदला नाम बनाई पहचान, क्या दिलीप कुमार क्या अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पीढ़ी दर पीढ़ी सुपरस्टार आए और गए। असली नाम बदलकर हिंदी सिनेमा में शोहरत पाई। सूची बहुत लंबी है, जिन्होंने अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा रखे गए नाम को छुपाया और एक नए नामकरण के जरिए इंडस्ट्री में मुकाम बनाया। 

    इस मामले में सभी धर्म के कलाकारों मौजूद हैं। फिर चाहें वो हिंदू, मुस्लिम, सिख और क्रिश्चियन क्यों न हो। आइए इस लेख में जानते हैं कि वो कौन-कौन से फिल्मी सितारे हैं, जिन्होंने अपना असली नाम बदला। 

    अलग धर्म के इन कलाकारों ने बदले नाम 

    आजाद भारत से पहले भारतीय सिनेमा का उदय हुआ है। उस दौरान कई ऐसे फनकार रहे, जिनका जन्म भी स्वतंत्र हिंदुस्तान से पहले हुआ, जो अब वह पाकिस्तान के तौर पर भी जाना जाता है।

    ये भी पढे़ें- Dilip Kumar के डर से मुकेश खन्ना ने बदल दिया था अपने ड्राइवर का नाम, 'सौदागर' के सेट से जुड़ा है किस्सा

    कला के रंगमंच पर कई कलाकारों ने अपनी पहचान बनाई, लेकिन हिंदी सिनेमा के तौर पर उन्होंने अपने असली नामों को बदला। उनकी सूची इस प्रकार हैं- 

           स्क्रीन नाम     असली नाम
         दिलीप कुमार     मोहम्मद यूसुफ खान
         मीना कुमारी     महजबीन बानो
         मधुबाला     मुमताज 
         जॉनी वॉकर     बदुरुद्दीन जमालुद्दीन काजी
           संजय खान     शाह अब्बास अली खान
           अजीत      हामिद अली खान
          जगदीप      सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी
         रीना रॉय       सायरी अली
         विनीता भट्ट       यास्मीन
           निम्मी       नवाब बानो

    ये वो कलाकार हैं, जिन्होंने असली नाम परिवर्तित करके सिल्वर स्क्रीन पर सफल होने के लिए नए नाम का इस्तेमाल किया। 

    ये सेलेब्स भी नहीं रहे पीछे

    विशेष समुदाय के अलावा अन्य धर्म के सेलेब्स भी नाम बदलने के ट्रेंड से अछूते नहीं रहे हैं, जिनके नाम इस सूची में शामिल हैं। 

       स्क्रीन नेम       असली नाम
       राज कुमार        कुलभूषण पंडित
         धर्मेंद्र         धर्म सिंह देओल
       मनोज कुमार        हरि कृष्ण गिरि गोस्वामी
        जैकी श्रॉफ         जय किशन
       राजेश खन्ना        जतिन खन्ना
       अक्षय कुमार      राजीव भाटिया
       कियारा आडवाणी     आलिया आडवाणी
        श्रीदेवी      श्री अम्मा यंगर अय्यपन
        जॉन अब्राहम      फरहान अब्राहम
         अजय देवगन       विशाल देवगन

    खबरें और भी

    गौर करने वाली बात ये है कि इस मामले में दिग्गज अभिनेता प्राण का नाम भी जरूर शामिल होता है, जिनका पूरा नाम प्राण कृष्ण  सिकंद था। हालांकि, सिनेमा जगत में वह सिर्फ प्राण के नाम से ही मशहूर हुए।

    फिल्मों से भी मिले अलग-अलग नाम

    इनके स्क्रीन और असली नाम के अलावा सेलेब्स को उनके फिल्मी किरदार या अन्य नामों के टैग भी मिले हैं। जिनकी वजह से कलाकारों को पहचाना जाता है। इस कड़ी में तमाम फेमस सुपरस्टार्स के नाम शामिल हैं, जिनकी लिस्ट ये रही। 

        असली नाम       टैग
       धर्मेंद्र       ही-मैन
      मनोज कुमार       भारत
      अमिताभ बच्चन       बिग बी
       राजेंद्र कुमार       जुबली कुमार
      राजेश खन्ना        काका
       सलमान खान       भाईजान
        हेमा मालिनी       ड्रीम गर्ल
       दिलीप कुमार      ट्रेजेडी किंग

    इस तरह से कई अन्य कलाकारों को फिल्मों में निभाए गए यादगार कैरेक्टर और फैंस की तरफ से नए और रोचक नाम भी मिले हैं। आलम ये है कि आज भी इन्हें इनके स्क्रीन नेम और टैग के जरिए याद किया जाता है और हमेशा फैंस के दिलों में वह इन्हीं नामों के जरिए याद किए जाएंगे। 

    ये भी पढ़ें- 'आनंद' की तरह ये दो शब्द बोलकर दुनिया को अलविदा कह गये थे राजेश खन्ना, 'बाबूमोशाय' के खुलासे ने कर दिया था भावुक