Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dilip Kumar Sister Saeeda Died: दिलीप कुमार की बहन सईदा का हुआ निधन, लंबे समय से थीं बीमार

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 10:48 PM (IST)

    Dilip Kumar Sister Saeeda Died दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी सायरा बानो पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल सायरा बानो की ननद यानी द ...और पढ़ें

    Dilip Kumar, Dilip Kumar sister Saeeda passed away
    Dilip Kumar, Dilip Kumar sister Saeeda passed away

    HighLights

    1. दिलीप कुमार की बहन का हुआ निधन
    2. काफी समय से बीमार चल रही थी सईदा
    3. ननद के काफी करीब थी सायरा बानो

     नई दिल्ली, जेएनएन। Dilip Kumar Sister Saeeda Died: दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की बहन सईदा (Saeeda) का निधन हो गया है। दो साल पहले दिलीप कुमार का निधन हुआ था। वहीं अब उनकी बहन इस दुनिया को अलविदा कह चली। ऐसे में सायरा बानो के ऊपर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस ने अपने पति के बाद अब अपनी ननद को भी हमेशा के लिए खो दिया है।

    यह भी पढ़ें- Saira Banu ने Shah Rukh Khan संग शेयर किया पहली मुलाकात का वो किस्सा, लिखा- 'मेरा बेटा होता तो वह भी ऐसा होता'

    काफी समय से बीमार थी सईदा

    दिलीप कुमार की बहन सईदा पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। उनकी देखभाल उनके बच्चें कर रहे थे। बता दें, सईदा फिल्म मेकर महबूब खान के बेटे इकबाल खान की पत्नी थी। इकबाल खान का करीब पांच साल पहले ही निधन हो गया था। पति के निधन के बाद सईदा की बेटी इल्हाम और बेटे साकिब उनकी देखभाल कर रहे थे।

    बता दें, सईदा के बेटे साकिब अपने पिता की तरह एक फिल्म मेकर हैं। तो वहीं उनकी बेटी इल्हाम एक राइटर हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक सायरा बानो का कोई बयान सामने नहीं आया है। कयास लगाए जा रहे है कि जल्द एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करेंगी।

    यह भी पढ़ें- जब Saira Banu ने फाड़ दी थी दिलीप कुमार और वैजयंती माला की तस्वीर, जानें क्या थी वजह

    खबरें और भी