Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amar Singh Chamkila के डायरेक्टर ने सरेआम कहा कुछ ऐसा, स्टेज पर रो पड़े Diljit Dosanjh

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 03:40 PM (IST)

    पंजाब के मशहूर गायक रहे अमर सिंह चमकीला के जीवन पर अभिनेता दिलजीत दोझांस (Diljit Dosanjh) फिल्म लेकर आ रहे हैं। आज Amar Singh Chamkila का शानदार ट्रेल ...और पढ़ें

    स्टेज पर रोने लगे दिलजीत दोसांझ (Photo Credit-Instagram)
    स्टेज पर रोने लगे दिलजीत दोसांझ (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. अमर सिंह चमकीला का ट्रेलर हुआ रिलीज
    2. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भावुक हुए दिलजीत दोसांझ
    3. पंजाबी सिंगर की भूमिका में अभिनेता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिलजीत दोझांस सिनेमा जगत में एक बेहतरीन कलाकार के तौर पर काफी जाने जाते हैं। खासतौर अपने अभिनय और गायकी को लेकर वह फैंस के फेवरेट माने जाते हैं। इन दिनों दिलजीत का नाम उनकी बहुचर्चित फिल्म अमर सिंह चमकीला (Amar Singh Chamkila) को लेकर चर्चा में है। 

    इस फिल्म का ट्रेलर आज लॉन्च किया गया है, लेकिन इस मौके पर फिल्म के निर्देशक ने कुछ ऐसा कह दिया है। जिसकी वजह से दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) स्टेज पर रोने लगे। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ, जो अभिनेता भावुक हो गए। 

    दिलजीत दोसांझ की आंख में आए आंसू

    फिल्म अमर सिंह चमकीला दिलजीत दोसांझ के दिल के बेहद करीब मानी जा रही है। लंबे समय से वह इस मूवी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में अब जब इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ तो उस वक्त दिलजीत इमोशनल हो गए है।

    इस मौके का लेटेस्ट वीडियो फिल्मीज्ञान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें दिलजीत दोसांझ रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमर सिंह चमकीला के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मूवी के निर्देशक इम्तियाज अली ने दिलजीत की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा जिस तरह से दोसांझ ने इस फिल्म के लिए मेहनत की है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

    इसे सुनकर अभिनेता अपने आंसूओं को नहीं रोक पाए और इमोशनल हो गए। परणीति चोपड़ा ने उन्हें इस दौरान संभाला। सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

    कब रिलीज होगी अमर सिंह चमकीला

    ये फिल्म पंजाब के फेमस सिंगर अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है। महज 27 साल की उम्र में उन्होंने अपने हुनर से देश विदेश तक लोगों का मनोरंजन किया और इस ऐज में उनकी गोली मारकर हत्या भी कर दी गई। बता दें कि आने वाले 12 अप्रैल को इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। 

    ये भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के क्रेज के आगे फीके पड़े Ed Sheeran, अचानक स्टेज पर आकर खींच लिया सबका ध्यान; देखें वीडियो