Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diljit Dosanjh ने 'रिहाना' से की करीना कपूर की तुलना, कही ऐसी बात कि शर्मा गईं एक्ट्रेस, पति सैफ अली खान भी हैरान

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 12:12 PM (IST)

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ है। इस सेरेमनी की धूम पूरी दुनिया में मची है। सोशल मीडिया पर फोटो से लेकर वीडि ...और पढ़ें

    करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. प्री वेडिंग में दिलजीत दोसांझ के गानों ने बांधा समा
    2. करीना के साथ दिलजीत ने की मस्ती
    3. एक्ट्रेस ने दिलजीत के गाने पर मटकाई कमर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन की धूम गुजरात के जामनगर में जारी है। इस सेरेमनी को एक जश्न की तरह मनाया जा रहा है, जहां शामिल होने के लिए दुनियाभर की मशहूर हस्तियां पहुंची हैं। प्री वेडिंग सेरेमनी में शाह रुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने एक साथ डांस किया, तो वहीं दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने भी अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। 

    प्री वेडिंग में छाए दिलजीत दोसांझ

    प्री वेडिंग सेरेमनी में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देखने को मिली। पहले दिन रिहाना (Rihanna) ने स्टेज परफॉर्मेंस दी, तो दूसरे दिन बी टाउन हस्तियों ने अपने गानों से लोगों का दिल जीता। शाह रुख ने दिलजीत के गाने 'तेरा नई मैं लवर' पर डांस किया, जिसका वीडियो काफी सुर्खियों में रहा। इसके अलावा दिलजीत का करीना के साथ भी एक वीडियो सामने आया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

    'हमारी रिहाना हैं करीना कपूर'

    दिलजीत ने प्री वेडिंग में कई गाने गाए। उनके गानों पर बी टाउन हस्तियों ने परफॉर्मेंस दी। इसी में से एक वीडियो उनका करीना कपूर के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को 'रिहाना' बताया है। इसके बाद करीना ने उनके गाने पर कमर भी ठुमकाई। एक्ट्रेस ने ये स्टेज परफॉर्मंस अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के सामने दी। करीना के डांस से सैफ भी नजरें नहीं हटा पाए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    फैंस को पसंद आई केमेस्ट्री

    दिलजीत और करीना की केमेस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई है। किसी ने बेबो के डांस की तारीफ की, तो किसी को दिलजीत के साथ उनकी मस्ती पसंद आई। इस फंक्शन में करीना ने शिमरी बैकलेस साड़ी पहनी थी। डांस के अलावा उनका लुक भी काफी सुर्खियों में रहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: प्री वेडिंग सेरेमनी में महेंद्र सिंह धोनी का जलवा, डीजे ब्रावो के साथ जमकर खेला डांडिया, वीडियो ने लूटी वाहवाही