Main Vaapas Aaunga: 78 साल पुराना इश्क... दिलजीत दोसांझ संग इम्तियाज का नया अफसाना, रोंगटे खड़े कर देगा टीजर
Main Vaapas Aaunga Teaser OUT: इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर जारी हो गया है। साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। ...और पढ़ें

मैं वापस आऊंगा का टीजर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चमकीला के बाद इम्तियाज अली दिलजीत दोसांझ के साथ एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बार कहानी अलग और पहले से ज्यादा दिल छू लेने वाली होगी जिसे टीजर साफ-साफ बयां कर रही है।
इम्तियाज अली की आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) का टीजर जारी हो गया है। फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट तो पहले ही हो गई थी, लेकिन अब मूवी की पहली झलक सामने आई है।
फिर इश्क की दास्तां लेकर आए इम्तियाज
इम्तियाज अली ने हमेशा ही मोहब्बद की दास्तां अलग तरह से पर्दे पर उतारी है। चाहे रॉकस्टार हो या फिर लैला मजनू... इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्मों में इश्क के साथ दर्द भी मिलता है। 'मैं वापस आऊंगा' में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है।
टीजर खड़े कर देता है रोंगटे
कहानी 78 साल पुराने इश्क की है जो एक वादा करता है, 'मैं वापस आऊंगा'। यह प्रेम कहानी पार्टीशन के पहले की है। 1 मिनट 13 सेकंड के टीजर की शुरुआत नसीरुद्दीन शाह के अस्पताल में एडमिट और उनका ख्याल रखते दिलजीत दोसांझ से होती है।
फिर टीजर 78 साल पुराने फ्लैशबैक में जाता है, जब एक मासूम प्रेम कहानी का जन्म होता है। शरवरी और वेदांग रैना एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन नसीब उन्हें जुदा कर देती है। टीजर से लगता है कि वेदांग ने यंगर नसीरुद्दीन का किरदार निभाया है। फिल्म में दिलजीत, नसीर के पोते बने हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'लैला मजनू' के बाद Heer Ranjha की प्रेम कहानी लेकर आ रहे इम्तियाज अली, पहली झलक आई सामने
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है। इसे म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है, जबकि गानों में दिलजीत की आवाज भी गूंजेगी। फिल्म 12 जून 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी। इस फिल्म का क्लैश यश स्टारर टॉक्सिक के साथ होगा जो 4 जून को आ रही है।
यह भी पढ़ें- 'चमकीला' के बाद फिर चमकेंगे Diljit Dosanjh, इम्तियाज अली की नई फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान