यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Will Smith ने डाला पंजाबी तड़का, Diljit Dosanjh के साथ किया जोरदार भांगड़ा
Diljit Dosanjh न सिर्फ अपनी आवाज बल्कि एक्टिंग से भी लोगों का दिल जीतते हैं। देश-विदेश में अपनी खास पहचान बनाने वाले दिलजीत सोशल मीडिया पर भी काफी एक् ...और पढ़ें

HighLights
- सोशल मीडिया पर छाया देसी-विदेशी भांगड़ा
- दिलजीत-विल की जोड़ी ने जीता लोगों का दिल
- दोनों की जुगलबंदी पर फैंस ने किया रिएक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल स्टार बन चुके दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सिंगर प्रोफेशनल काम के अलावा सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़े रहते हैं। सिंगर अपनी लाइफ की अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ (Will Smith Dance) के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसे आपको जरूर देखना चाहिए।
दिलजीत ने किया भांगड़ा विद हॉलीवुड
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ के साथ एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब इंटरनेट पर छा गया है। वीडियो की शुरुआत में विल स्मिथ अपने फोन में दिलजीत की तस्वीर दिखाते हैं। फिर अगली ही क्लिप में दिलजीत खुद उनके साथ खड़े नजर आते हैं। दोनों पहले कैमरे की तरफ मुस्कुराते हैं और फिर भांगड़ा की धुन पर मस्तीभरा डांस करते हैं।

Photo Credit- Instagram
वीडियो के अंत में दोनों गले मिलते हैं और खूब हंसते हैं। इस खास मौके पर दिलजीत ने सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल पगड़ी पहन रखी थी, जबकि विल स्मिथ नीले रंग के कैजुअल आउटफिट में नजर आए। वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत ने कैप्शन में लिखा, "पंजाबी आ गए ओए वो भी सिर्फ लेजेंड विल स्मिथ के साथ।"
ये भी पढ़ें- Kesari 2 में दिखा जलियांवाला बाग हत्याकांड का विलेन! कौन है 'जनरल डायर' का किरदार निभाने वाला एक्टर?
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स भी क्लिप पर रिएक्ट कर रहे हैं। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने फायर इमोजी के साथ रिएक्ट किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आज इंटरनेट पर सबसे शानदार चीज देखी!" वहीं दूसरे ने लिखा, "दिलजीत पाजी हर जगह फिट हो जाते हैं!" सिंगर का मस्तमौला अंदाज काफी पंसद किया जाता है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
दिलजीत दोसांझ का वर्क फ्रंट
दिलजीत दोसांध के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला में देखा गया था। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ Parineeti Chopra ने काम किया था। इसके अलावा पिछले दिनों सिंगर और एक्टर अपने टूर को लेकर भी सुर्खियों में थे।

Photo Credit- Instagram
इसके अलावा सिंगर जल्दी ही फिल्म पंजाब 93 में नजर आ सकते हैं। नो एंट्री 2 और बॉर्डर 2 के लिए भी दिलीजीत का नाम सामने आया था। हालांकि अभी इन फिल्मों के लिए उनका नाम फाइनल नहीं किया गया है।