Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जोड़ी' की रिलीज पर पंजाब की स्थानीय कोर्ट ने लगाई रोक, Diljit Dosanjh ने फैंस से मांगी माफी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 05 May 2023 05:17 PM (IST)

    Diljit Dosanjh On Jodi Stay दिलजीत दोसांझ फिल्म अभिनेता है। अब उनकी फिल्म जोड़ी पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। इसपर अभिनेता ने फैंस से माफी मांगी है। इस फि ...और पढ़ें

    Diljit Dosanjh On Jodi Stay: दिलजीत दोसांझ फिल्म अभिनेता है।
    Diljit Dosanjh On Jodi Stay: दिलजीत दोसांझ फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Diljit Dosanjh On Jodi Stay: दिलजीत दोसांज ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से माफी मांगी है। दरअसल 5 मई को उनकी पंजाबी फिल्म जोड़ी सिनेमा हॉल में रिलीज होने वाली थी। इस पर पंजाब कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस पर चुप्पी तोड़ते हुए दिलजीत दोसांज ने फैंस से माफी मांगी है। उनके फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। 

    दिलजीत दोसांझ ने जोड़ी का इंतजार करने वालों से मांगी माफी 

    गौरतलब है कि पंजाब की एक स्थानीय अदालत में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी में लिखा है, 'जोड़ी फिल्म की सारी टीम ने बहुत हार्ड वर्क किया था। अपना हंड्रेड परसेंट दिया था पर किसी कारण से यह फिल्म आज इंडिया में रिलीज नहीं हो रही है जो जोड़ी का इंतजार कर रहे हैं। उनसे मैं माफी मांगता हूं। सभी को ढेरों प्यार।' 

    3 मई को पंजाब के लुधियाना कोर्ट ने जोड़ी तेरी मेरी पर रोक लगा दी है

    3 मई को पंजाब के लुधियाना कोर्ट ने जोड़ी तेरी मेरी पर रोक लगा दी है। इसे पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला और उनकी दूसरी पत्नी अमरजोत कौर की बायोपिक बताया जा रहा है। पंजाब के लुधियाना कोर्ट की सिविल जज संदीप कौर ने इसके पहले फिल्म के कलाकारों को समन भेजा था। इसमें दिलजीत दोसांज, निमरत खैरा, गुरमीत कौर चमकीला की पत्नी, रिदम वॉइस के कराज गिल जैसे लोग शामिल है। इस मामले को लेकर अब 8 मई अगली डेट दी गई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Coachella (@coachella)

    अमरजोत कौर और चमकीला को पंजाब में गोली मार दी गई थी

    गौरतलब है कि अमरजोत कौर और चमकीला को 8 मार्च 1988 में पंजाब में गोली मार दी गई थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि डॉक्यूमेंट को देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इसदीप रंधावा के पक्ष में फिल्म बनाई गई है। कन्वीनियंस का बैलेंस भी उनकी ओर दिखाया गया है अगर फिल्म जोड़ी तेरी मेरी को रिलीज होने से नहीं रोका गया, तो इससे शिकायतकर्ता को नुकसान होगा, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। गौरतलब है कि पिछले महीने दिलजीत दोसांझ की एक और फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई थी। यह फिल्म भी पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी पर आधारित थी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी थी।

    खबरें और भी