Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diljit Dosanjh ने जिमी फॉलन को सिखाई पंजाबी, मंच के पीछे चली अदला-बदली, Priyanka Chopra के कमेंट ने लूटी महफिल

    Updated: Tue, 18 Jun 2024 10:19 AM (GMT+05:30)

    जट्ट एंड जूलियट 3 के प्रमोशन में व्यस्त दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) पहली बार अमेरिका के चर्चित शो द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन (The Tonight Show ...और पढ़ें

    जिमी फॉलन को पंजाबी सिखाते दिखे दिलजीत दोसांझ। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    जिमी फॉलन को पंजाबी सिखाते दिखे दिलजीत दोसांझ। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अमेरिकन टीवी शो में दिलजीत दोसांझ का डेब्यू
    2. दिलजीत दोसांझ ने जिमी फॉलन को सिखाई पंजाबी
    3. प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत और जिमी के वीडियो पर किया कमेंट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) जहां भी जाते हैं, अपनी छाप छोड़ ही देते हैं। कभी वह कॉन्सर्ट के जरिये महफिल में चार-चांद लगाया करते थे, लेकिन आज वह बॉलीवुड में भी धमाका कर रहे हैं। क्रू में सुपरहिट ट्रैक नैना देने के बाद हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के लिए भी गाना गया। अब वह अंग्रेज को पंजाबी सिखाते हुए नजर आये।

    दरअसल, दिलजीत दोसांझ अमेरिकन कॉमेडियन और टीवी होस्ट जिमी फॉलन के चैट शो द टुनाइट शो (The Tonight Show) में शामिल हुए। इस चैट शो में दिलजीत और जिमी एक साथ मस्ती करते हुए नजर आये। यही नहीं, दिलजीत ने जिमी को पंजाबी भी सिखाई।

    मंच के पीछे दिलजीत और जिमी की मस्ती

    जिमी फॉलन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिलजीत दोसांझ के साथ दो वीडियोज शेयर किया है। एक क्लिप में जिमी और दिलजीत मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में दिलजीत का गाना बज रहा है और वीडियो में दोनों एक-दूसरे से दस्ताने की अदला-बदली कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए होस्ट ने लिखा, "दिलजीत दोसांझ के साथ मंच के पीछे दस्ताने की अदला-बदली।" इसके साथ जिमी ने हैशटैग के जरिए बताया है कि दिलजीत उनके शो में आये हैं।

    यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के सामने जब Jatt & Juliet 3 के निर्माता ने रख दिया था ब्लैंक चेक, सिंगर के उड़ गए थे होश

    View this post on Instagram

    A post shared by The Tonight Show (@fallontonight)

    दिलजीत दोसांझ ने जिमी को सिखाई पंजाबी

    दिलजीत दोसांझ कहीं जायें और पंजाबी न सिखायें, ऐसा नहीं हो सकता है। उन्होंने जिमी को भी पंजाबी सिखाई है। उन्होंने 'पंजाबी आ गये ओये' और 'सत श्री अकाल' जैसे शब्द सिखाये, जिसे जिमी ने बड़ी बारीकी से सीखा और बोला भी। उनकी पंजाबी देख दिलजीत भी वॉव कहने से खुद को रोक नहीं पाये। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस दौरान अभिनेता बिल्कुल पंजाबी गेटअप में दिखाई दे रहे थे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Jimmy Fallon (@jimmyfallon)

    जिमी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है और दिलजीत दोसांझ को भी टैग किया है। इस पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने रिएक्शन दिया है। अभिनेत्री ने कमेंट में लिखा, "यह ओये मेरे लिए है।" सभी ने दोनों की इस जुगलबंदी को खूब पसंद किया है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- इस मशहूर अमेरिकन शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं Diljit Dosanjh, खुशी जाहिर करते हुए बोले- 'पंजाबी आ गए ओए'