Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    32 साल पुराना 'बेवफाई' का गाना, लिरिक्स लिखते हुए रो पड़े थे गीतकार; थिएटर्स में सिसक-सिसक कर रोई थी ऑडियंस

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 07:46 PM (IST)

    32 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म का एक कल्ट सॉन्ग है जो आज भी बहुत पॉपुलर है। इस Sad Song को रिकॉर्ड करते समय म्यूजिक डायरेक्टर और गीतकार रो पड़े थे। ...और पढ़ें

    गाना सुन रोने लगे थे लोग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    गाना सुन रोने लगे थे लोग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गाने भावनाओं को जाहिर करते हैं, वो चाहे रोमांटिक हो या सैड सॉन्ग या फिर हार्टब्रेक सॉन्ग्स... फिल्मों में गानों की अहम भूमिका होती है। हालांकि, जिस तरह फिल्म बनाने के पीछे एक कहानी होती है, ठीक उसी तरह गानों के पीछे भी कई ऐसे किस्से और कहानियां होती हैं जो उन्हें और भी खास बनाती है।

    32 साल पहले एक गाना आया था जो आज के समय में कल्ट क्लासिक है और बेस्ट हार्टब्रेक सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार है। यह गाना पर्दे पर हीरो-हीरोइन के दर्द को बयां करता है। जब यह गाना बन रहा था, तब गीतकार और म्यूजिक डायरेक्टर्स भी रोने लगे थे। उन्होंने अपनी भावनाओं को इस गाने में डाल दिया था और फिर असर देखने सिनेमाघर पहुंच गए थे।

    अजय देवगन का सैड सॉन्ग

    यह गाना है 1994 में रिलीज हुई अजय देवगन, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' का 'जीता हूं जिसके लिए' (Jeeta Hui Jiske Liye Song)। फिल्म का निर्देशन हैरी बवेजा ने किया था। फिल्म में यूं तो कई रोमांटिक गाने थे, लेकिन 'जीता हूं जिसके लिए' सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ था। एक बार गीतकार समीर अनजान ने इस गाने को बनाने के पीछे का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था। 

    Ajay Devgn

    कैंडिल लाइट सिटिंग में बना था गाना

    इस गाने को म्यूजिक डायरेक्टर नदीम-श्रवन (नदीम सैफ और श्रवण राठौड़) ने बनाया था, जबकि लिरिक्स समीर अनजान ने लिखे थे। गाना, कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया था। एक बार 'जिंदगी विद ऋचा' के साथ बातचीत में समीर अनजान ने बताया था कि जब वह नदीम और श्रवण के साथ यह गाना बनाने जा रहे थे, तब लाइट चली गई थी। उस वक्त उन्होंने कैंडिल लाइट सिटिंग की और यह गाना बनाया। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sonu Nigam का 29 साल पुराना गाना Shah Rukh Khan को नहीं आया था पसंद, एयरपोर्ट जाते-जाते शूट हुआ रोमांटिक सॉन्ग

    कैसे आया गाने का आइडिया

    इस गाने का आइडिया तब आया, जब नदीम-श्रवण ने समीर अनजान से उनके रोमांस के बारे में पूछा। तब उन्होंने इस बात को टाल दी, लेकिन उनके दिमाग में तुरंत एक लाइन ने हिट किया- जीता था जिसके लिए, जिसके लिए मरता था, एक ऐसी लड़की थी जिसे मैं प्यार करता था। यह लाइन सुनते ही नदीम-श्रवण ने कहा कि उन्होंने दुखती रग पर उंगली रख दी। फिर तीनों ने मिलकर उस गाने को बनाना शुरू किया और तीनों ही रोने लगे। 

    थिएटर में सिसक कर रोए थे लोग

    समीर अनजान ने बताया था, "हम तीनों रो रहे हैं। मैं अंतरे लिख रहा हूं, वो ट्यून बना रहा है और सब रो रहे। फिर नदीम ने बोला कि एक चीज करते हैं ना। यह तो हम रो लिए, क्योंकि शायद हम अपनी भावनाओं में चले गए। देखते हैं कि जो हमने बात कही है, जहां से कही है, वो वहां असर होता है या नहीं।

     

    थिएटर में हम तीनों चलेंगे पिक्चर देखने और जब ये गाना आएगा तो देखते हैं ऑडियंस का क्या रिएक्शन है। आपको बताऊं कि जब हम लोगों ने देखा तो पूरे थिएटर में सिसकियां लेकर लोग रो रहे थे।"

    यह भी पढ़ें- 27 साल पुराना KK का 'दिल तोड़ने वाला' गाना, सुबह 4 बजे रिकॉर्ड हुआ था Sad Song; सुनकर आज भी 'तड़प' जाता है दिल