Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia)

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 03 May 2023 05:06 PM (IST)

    Dimple Kapadia डिंपल कपाड़िया ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी और दुनिया भर में अपना नाम कमाया। पर्दे पर एक्ट्रेस ने रोमांटिक रोल से लेकर कई ऐसे ...और पढ़ें

    Dimple Kapadia, Rajesh Khanna, Dimple Kapadia Photo instagram
    Dimple Kapadia, Rajesh Khanna, Dimple Kapadia Photo instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dimple Kapadia: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने 16 साल की उम्र से ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी और दुनिया भर में अपना नाम कमाया। पर्दे पर एक्ट्रेस ने रोमांटिक रोल से लेकर कई ऐसे रोल भी निभाए, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। आइए जानते हैं डिंपल कपाड़िया के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

    डिंपल कपाड़िया की पहली फिल्म

    डिंपल कपाड़िया की शादी

    डिंपल कपाड़िया शादी के बाद हुई अलग

    डिंपल कपाड़िया अफेयर्स

    डिंपल कपाड़िया के अवॉर्ड्स

    डिंपल कपाड़िया की पहली फिल्म

    डिंपल कपाड़िया ने फिल्म निर्माता राज कपूर की 'बॉबी' (1973) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पर्दे पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

    डिंपल कपाड़िया की शादी

    कहा जाता उसी साल डिंपल ने खुद से एक्टर राजेश खन्ना से शादी रचाई। जो उम्र में उनसे पूरे 15 साल बड़े थे। राजेश खन्ना से शादी के बाद डिंपल ने फिल्मों से दूरी बना ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश और डिंपल की पहली मुलाकात फिल्मों में आने से पहले हुई थी। दोनों पहली बार अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में मिले थे। वहीं से ही दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी और फिर 1973 में दोनों ने शादी की।

    नौ साल बाद हुए अलग

    शादी के बाद डिंपल 11 साल तक फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर रखी। उसी वक्त एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना का जन्म हुआ। बच्चों के जन्म के बाद डिंपल एक बार फिर से पर्दे पर आना चाहती थी, लेकिन राजेश इसके खिलाफ थे। कहा जाता है कि यही से दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हुई।

    कबीर नौ साल बाद दोनों अलग हो गए। एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना का घर छोड़ दिया था और बेटियों के साथ अपने पिता के घर रहने लगी थीं। हालांकि दोनों 27 साल तक अलग रहे, लेकिन कभी तलाक नहीं लिया। वहीं, राजेश खन्ना के आखिरी समय में डिंपल उनके साथ रहीं थी और 18 जुलाई 2012 को एक्टर का कैंसर के चलते निधन हो गया था।

    खबरें और भी

    डिंपल कपाड़िया अफेयर्स

    राजेश खन्ना से अलग होने के करीब दो साल बाद डिंपल ने एक फिर से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होंने फिल्म 'सागर' से अपनी वापसी की। उन दिनों एक्ट्रेस का नाम सनी देओल से जुड़ने लगा था। साल 1990 में दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसके चलते फिल्म गलियारों में सनसनी मच गई थी।

    कहा तो यह भी जाता है दोनों का रिश्ता करीब 11 साल तक चला था। डिंपल चाहती थीं कि सनी उनसे शादी कर ले, लेकिन सनी पहले से ही शादीशुदा थे। इसलिए दोनों ने कभी शादी नहीं कि और आखिरकार ये रिश्ता भी खत्म हो गया।

    डिंपल कपाड़िया के अवॉर्ड्स

    एक्ट्रेस को अपनी एक्टिंग के चलते कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया, जिसमे फिल्म बॉबी, सागर, रुदाली और क्रान्तिवीर के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला। इसके अलावा 1993 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला।