Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब Dimple Kapadia ने सबके सामने Rajesh Khanna की गर्लफ्रेंड को कहा था आंटी, बार-बार मारती थीं ताने

    Updated: Sat, 17 May 2025 09:45 PM (IST)

    अंजू महेंद्रू एक भारतीय अभिनेत्री और पूर्व फैशन डिजाइनर हैं। डिंपल कपाड़िया से पहले राजेश खन्ना कथित तौर पर अंजू महेंद्रू के साथ रिश्ते में थे। कहते ह ...और पढ़ें

    अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना का रिश्ता (फोटो- इंस्टाग्राम)
    अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना का रिश्ता (फोटो- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. अंजू महेंद्रू के साथ था रिश्ता
    2. 7 साल तक किया डेट
    3. डिंपल कपाड़िया से की थी शादी

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की लव लाइफ हमेशा चर्चा का विषय रही। एक्टर जितना अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते थे उतना ही उनके रिलेशनशिप वायरल होते थे। कह सकते हैं कि उनकी लव लाइफ किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं थी। वैसे तो राजेश खन्ना की शादी डिंपल कपाड़िया से हुई थी लेकिन एक अध्याय जो आज भी ध्यान खींचता है, वह है अभिनेत्री अंजू महेंद्रू के साथ उनका रिश्ता। वहीं इस मामले में जब डिंपल कपाड़िया की एंट्री हुई तो चीजें कैसे अजीब हो गईं।

    वादे से शुरू हुआ प्यार

    न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, राजेश खन्ना की मुलाकात अंजू महेंद्रू से 1966 में एक टैलेंट कॉन्टेस्ट जीतने के तुरंत बाद हुई थी। जब वे पॉपुलैरिटी की ओर बढ़ रहे थे, तो अंजू ने उनका साथ दिया, यहां तक ​​कि उनके घर ‘आशीर्वाद’ को मैनेज भी किया। कुछ लोग कहते हैं कि उन्होंने इसे उन्हें उपहार में दिया था। लेकिन जैसे-जैसे राजेश सुपरस्टार बनते गए, वे अपने अधिकार जताने लगे। कथित तौर पर उन्होंने अंजू के करियर में दखल दिया। राजेश को अंजू का काम पर फोकस करना नापसंद किया। हालांकि राजेश ने 1971 में प्रस्ताव रखा, लेकिन अंजू ने मना कर दिया और इसके बजाय अपना करियर चुना। इस फैसले ने उनके रिश्ते में दरार पैदा कर दी और एक बड़ा मोड़ ला दिया।

    यह भी पढे़ं: 'आज काका जिंदा होते...'Rajesh Khanna के अंजू महेंद्रू संग अफेयर पर बोलीं मुमताज, कहा - छोड़ना नहीं चाहिए

    दोनों के रिश्ते में बढ़ गई थी टेंशन

    वहीं इस बीच इस तरह की खबर भी आई कि अंजू महेंद्रू की इस बीच वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ नजदीकी बढ़ रही थी जिसकी वजह से राजेश खन्ना के साथ उनकी दूरी बढ़ती गई। गैरी से अंजू की मुलाकात एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई थी और गैरी ने उन्हें प्रपोज भी किया था। अंजू ने उनके साथ अपना रिश्ता कुबूल भी कर लिया था जिससे राजेश संग उनके रिश्ते में टेंशन बढ़ गई।

    राजेश खन्ना को डिंपल से हुआ था प्यार

    अंजू महेंद्रू से ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना की जिंदगी में दोबारा प्यार आया और इस बार वो डिंपल कपाड़िया थीं। डिंपल उस समय राजेश खन्ना से आधी उम्र की थीं। डिंपल कपाड़िया को मात्र 15 साल की उम्र में राजेश खन्ना से प्यार हो गया था।

    खबरें और भी

    सबके सामने भोली बनती थीं डिंपल

    डिंपल जब राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू से पहली बार मिली थी तो ये मुलाकात कुछ बहुत अच्छी नहीं थी अभिनेत्री ने राजेश खन्ना और अंजू को आंटी अंकल बोला था। ये बात अंजू महेंद्रू को बहुत ही ज्यादा खराब लगी थी। डिंपल जानबूझकर बीच-बीच में उनपर तंज कसतीं और खुद को सबकी नजरों में भोला साबित करने पर लगी हुई थीं। अंजू ने ये सभी बातें स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में कही थी।

    यह भी पढें: 'नाम आशीर्वाद और बना श्राप'... बॉलीवुड का 'भूत बंगला' जिसने तबाह किया इन 3 सुपरस्टार्स का करियर