Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DJ पर नॉन स्टॉप बजता था 23 साल पुराना गाना, YouTube पर मिले हैं 250 मिलियन से ज्यादा व्यूज

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

    पुराने गानों को सुनने का अपना ही एक अलग मजा है। आज हम आपको एक ऐसे पार्टी सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 23 साल बाद भी डीजे पर नॉन स्टॉप बजता ह ...और पढ़ें

    पार्टियों में खूब बजता था ये गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    पार्टियों में खूब बजता था ये गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. फिल्म से ज्यादा हिट हुआ था ये गाना

    2. 23 साल पहले रिलीज हुआ था पार्टी सॉन्ग

    3. यूट्यूब पर भी गाने का भौकाल है टाइट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संगीत का अपना एक अलग मजा होता है। गानों के माध्यम से इंसान से मूड का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। खासतौर पर अगर उस व्यक्ति का मूड चिल है तो पार्टी सॉन्ग उसकी प्लेलिस्ट में जरूर मिलेंगे। आज ऐसे ही एक पार्टी सॉन्ग के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसने अपने दौर में शादी, फंक्शन और पार्टियों में जमकर धूम मचाई थी। 

    खासतौर पर ये गाना डीजे पर नॉन स्टॉप बजता था। इतना ही नहीं 23 साल बाद अब अगर ये गीत आज भी सुनाई देते है तो लोगों के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं।  

    23 साल पुराना गान आज भी हिट

    जिस गीत के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह फिल्म से ज्यादा बड़ा हिट रहा था। मूवी तो बॉक्स ऑफिस पर महा फ्लॉप रही, लेकिन उसका एकमात्र गाना आइकॉनिक बन गया। इस गाने को अभिनेता तुषार कपूर और अभिनेत्री अनिता हस्सनंदनी पर फिल्माया गया था, जोकि 2003 में आई उनकी फिल्म कुछ तो है (Kucch Toh Hai) से नाता रखता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात डिंग डोंग डोले... (Ding Dong Dole) सॉन्ग के बारे में की जा रही है। 

    ding dong dole song  (3)

    यह भी पढ़ें- 21 साल पुराना गाना फिल्म से ज्यादा हुआ था पॉपुलर, YouTube पर मिले 721 मिलियन व्यूज

    कुछ तो है फिल्म का ये गाना काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था और शादी पार्टियों में ये डीजे पर लोगों की पहली पसंद बन गया था। इस गाने का क्रेज इस कदर था कि हर एक फंक्शन इसके बिना अधूरा लगता था और लोग इस पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आते थे। मौजूदा समय में भी अगर डिंग डोंग डोले कहीं बजता हुआ सुनाई दे जाता है तो बॉडी से अपने आप डांस मूव्स निकलने लगते हैं।

    ding dong dole song  (2)

    तुषार कपूर के इस कल्ट डांसिंग सॉन्ग को दिग्गज गायक रहे के के और गायिका सुनिधि चौहान ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। जबकि संगीतकार अनु मलिक ने इसकी बेहतरीन धुनों को तैयार किया था। इतना ही नहीं गीतकार समीर अंजान ने इसके लिरिक्स लिखे थे। 

    खबरें और भी

    यूट्यूब पर मिले 250 मिलियन से ज्यादा व्यूज

    फिल्म कुछ तो है के डिंग डोंग डोले गाने को टी सीरीज को दो अलग-अलग यूट्यूब चैनल पर वीडियो और लिरिक्स फॉर्मेट में अपलोड किया गया है। दोनों को मिलाकर देखा जाए तो इस गीत पर कुल 271 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं, जो इसकी लोकप्रियता के बारे में बताते हैं। 

    यह भी पढ़ें- 'हाथ लगाया तो करियर बिगाड़ दूंगा...'Amitabh Bachchan ने शंकर महादेवन को दी थी धमकी, वजह कर देगी हैरान