विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

4-5 स्क्रीन टेस्ट के बाद Dipika Chikhlia को मिला था माता सीता का रोल, रामायण के लिए ऐसी हुई थी कास्टिंग

Published: Sat, 11 May 2024 04:37 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2024 04:55 PM (IST)

रामायण पर अभी तक कई सीरियल और फिल्में बन चुकी हैं और कई जल्द ही बनने वाली हैं लेकिन रामानंद ...और पढ़ें

दीपिका चिखलिया को ऐसे मिला था रामायण में माता सीता का किरदार (Photo Credit: Instagram)
दीपिका चिखलिया को ऐसे मिला था रामायण में माता सीता का किरदार (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की शुरुआत में आए पौराणिक सीरियल में से एक रामानंद सागर की 'रामायण' को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस शो में नजर आए हर किरदार ने अपनी एक पहचान बनाई। फिर चाहें वो भगवान राम के रूप में अरुण गोविल हों या माता सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया। आज भी इन स्टार्स को लोग भगवान की तरह पूजते हैं।

रामानंद सागर की 'रामायण' के बाद रामायण पर कई और सीरियल भी आए, लेकिन इसकी जैसी पहचान कोई नहीं बना पाया और न ही कोई स्टार इतना फेमस हुआ। बता दें कि दीपिका ने एक पुराने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि 4-5 स्क्रीन टेस्ट देने के बाद उन्हें ये रोल मिला था। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

यह भी पढ़ें: Ramayan की चर्चा के बीच 'टीवी की सीता' को मिला नया रंग-रूप, AI लुक के साथ सई पल्लवी को दे रही हैं टक्कर

रामायण से पहले इन शो में कर रही थीं दीपिका काम

प्रसार भारती के फेमस टॉक शो आमने सामने को सालों पहले दिए एक इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें माता सीता के किरदार के लिए 4-5 स्क्रीन टेस्ट देने पड़े थे। उन्होंने बताया कि रामायण से पहले वह सागर के साथ दो सीरियल कर रही थीं। पहला दादी की कहानियां और दूसरा विक्रम और बेताल।

उस दौरान वह इन शो की शूटिंग में व्यस्त थीं, तभी उन्हें पता चला कि रामायण नाम का एक बहुत बड़ा सीरियल बनने वाला है और इसके लिए स्क्रीन टेस्ट चल रहे हैं। इसके बाद उन्हें सागर का कॉल आया कि स्क्रीन टेस्ट चल रहे हैं आ जाना। यह सुनकर दीपिका काफी खुश हुईं।

4-5 स्क्रीन टेस्ट देने के बाद आया फोन

इसके बाद जैसे ही वह स्क्रीन टेस्ट के लिए गईं, वहां पर 30 से 40 लड़कियां पहले से ही मौजूद थीं। हालांकि, उन्होंने टेस्ट दे दिया। दो से तीन दिन बाद उन्हें फिर फोन आया और फिर से स्क्रीन टेस्ट देने के लिए कहा गया। उस दौरान लड़कियां कुछ कम होकर 10 से 15 हो गई थीं।

फिर तीसरे स्क्रीन टेस्ट के लिए फोन आया तब लड़कियां और कम हो गई थीं। तीन स्क्रीन टेस्ट देने के दो से तीन हफ्ते बाद उन्हें पता चला कि शायद तुम हो। हालांकि, उस वक्त भी उन्हें ये नहीं कहा गया था कि हां भाई आप ही कर रहे हो और इस तरह से उन्हें माता सीता का रोल मिला था।

यह भी पढ़ें: 'और इनको सीता बनना है...', Anjali Arora का डांस देख भड़के लोग, फिल्म में बनेंगी भगवान राम की अर्धांगिनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।