यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dipika Chikhlia नहीं चाहतीं कि रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बने, बोलीं- लोग बस छेड़छाड़...
रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के टीवी शो रामायण (Ramayan) में देवी सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) इसी महाकाव्य ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका चिखलिया टीवी सीरियल रामायण में माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर की पहचान बनीं। इस सीरियल में दीपिका अरुण गोविल (राम) और सुनील लहरी (Sunil Lahri) के साथ नजर आई थीं। हाल ही में दीपिका का एक बयान काफी वायरल हो रहा है जिसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
दीपिका चिखलिया का कहना है कि लोगों को अब हिंदू पौराणिक महाकाव्य पर फिल्में नहीं बनानी चाहिए। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री से नेता बनीं दीपिका ने कहा कि कुछ नया लाने की कोशिश में रामायण के निर्माता हिंदू महाकाव्य का रूप बिगाड़ देते हैं। दीपिका ने नितेश तिवारी की रामायण पर भी अपने विचार व्यक्त किए, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में हैं।
जितनी बार बनाएंगे खराब करेंगे
इंडिया टुडे से बातचीत में दीपिका ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो,मैं उन लोगों से काफी निराश हूं जो रामायण को तोड़-मरोड़कर बनाते रहते हैं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि आपको यह करना चाहिए। लोग इसे खराब कर रहे हैं और कुछ नहीं।" दीपिका ने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि लोगों को बार-बार रामायण बनानी चाहिए क्योंकि जितनी बार वो इसे बनाएंगे हर बार एक नई कहानी या नया एंगल देने के लिए वो इसे खराब ही करेंगे और कुछ नहीं।"
यह भी पढ़ें: Meerut Election Result 2024: 'रामायण' के राम को मिली 'सीता' से बधाई, Arun Govil ने जीत पर दी पहली प्रतिक्रिया
धार्मिक ग्रंथ के साथ छेड़छाड़ नहीं
नितेश तिवारी की रामायण पर आगे बात करते हुए दीपिका ने कहा,"किसी को भी धार्मिक ग्रंथों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि किसी को ऐसा करना चाहिए और इसे एक तरफ छोड़ देना चाहिए। बस ऐसा मत करो।
खबरें और भी
उन्होंने कहा, "रामायण के अलावा ऐसी बहुत सी कहानियां हैं जिनके बारे में आप बात कर सकते हैं। अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बोलें। ऐसा बहुत कुछ है जिसके बारे में कोई बात कर सकता है,कोई गुमनाम नायक जो आजादी के लिए इतिहास में बहादुर थे। केवल रामायण ही क्यों?”
.jpg)
नितेश तिवारी की रामायण मचअवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कथित तौर पर केजीएफ स्टार यश को फिल्म में रावण का किरदार निभाने के लिए चुना गया है।