Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डायरेक्टर अभिषेक कपूर के नए प्रोजेक्ट का टाइटल अनाउंस, Amitabh Bachchan की फिल्म से है कनेक्शन

    Updated: Tue, 16 Jan 2024 05:25 PM (IST)

    बॉलीवुड को डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी मूवीज चाहे कितनी ही पुरानी हो जाएं फैंस उसे देखना आज भी पसंद करते हैं। उन्होंने रॉ ...और पढ़ें

    डायरेक्टर अभिषेक कपूर: फोटो क्रेडिट- अभिषेक कपूर इंस्टाग्राम
    डायरेक्टर अभिषेक कपूर: फोटो क्रेडिट- अभिषेक कपूर इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अभिषेक कपूर की नई फिल्म का एलान
    2. अमिताभ बच्चन की मूवी से है कनेक्शन
    3. रवीना टंडन की बेटी को भी करेंगे लॉन्च

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने ऑडियंस को 'रॉक ऑन', 'काय पो छे', 'फितूर' , 'केदारनाथ' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में दी हैं। इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर्स की लिस्ट में उनका नाम शुमार है। लोगों को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले अभिषेक कपूर की नई फिल्म का एलान हो चुका है और इसका कनेक्शन अमिताभ बच्चन से है। 

    रवीना की बेटी और अजय के भतीजे संग बनाएंगे फिल्म

    अभिषेक कपूर, रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन (Aaman Devgn) को लेकर फिल्म बनाने को लेकर चर्चा में हैं। फैंस रवीना की बेटी और अजय के भतीजे को साथ में देखने के लिए बेताब हैं। उनकी फिल्म अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनेगी। अभिषेक की फिल्म से ही सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अब अभिषेक, राशा और अमन को लॉन्च करेंगे मगर उससे पहले उनकी नई फिल्म के टाइटल की घोषणा की है।

    ये होगा फिल्म का टाइटल

    अभिषेक कपूर की नई फिल्म का टाइटल 'शराबी' होगा। इस फिल्म की ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। फिलहाल, अभिषेक कपूर की फिल्मों को पसंद करने वाले फैंस के लिए ये गुड न्यूज है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर हैंडल पर उनके अगले प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। 

    अमिताभ बच्चन की फिल्म से है कनेक्शन

    उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि डायरेक्टर अभिषेक कपूर की नई फिल्म का टाइटल अनाउंस कर दिया गया है। फिल्म का टाइटल 'शराबी' है और बाकी डिटेल्स की घोषणा जल्द ही की जाएगी। ये फिल्म जल्द शुरू होगी। बता दें कि इस फिल्म के टाइटल का कनेक्शन अमिताभ बच्चन की 1984 में आई 'शराबी' से है। इस मूवी का डायरेक्शन प्रकाश मेहरा ने किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ira Khan: शादी के तुरंत बाद ऐसी हरकत करती दिखीं आमिर खान की बेटी आइरा, ट्रोल्स बोले- 'इतनी बेशर्मी पर तो...'