विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment News: भूल भुलैया 3 में वापसी कर रही हैं पुरानी मंजुलिका, निर्देशक ने बताया कि कैसे फिल्म के लिए तैयार हुईं विद्या बालन

Published: Mon, 19 Feb 2024 06:15 AM (IST)

साल 2007 में प्रदर्शित फिल्म भूल भुलैया में मंजुलिका की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन अब इस फ्रेंचाइजी की ...और पढ़ें

भूल भुलैया 3 में वापसी कर रही हैं पुरानी मंजुलिका,
भूल भुलैया 3 में वापसी कर रही हैं पुरानी मंजुलिका,

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2007 में प्रदर्शित फिल्म भूल भुलैया में मंजुलिका की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म भूल भुलैया 3 में वापसी कर रही हैं। वह साल 2022 में प्रदर्शित और कार्तिक आर्यन अभिनीत इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म भूल भुलैया 2 का हिस्सा नहीं थी। उनकी जगह अभिनेत्री तब्बू ने मंजुलिका की भूमिका निभाई थी।

कैसे राजी हुई विद्या बालन

अब इस फ्रेंचाइजी में विद्या की वापसी हो रही है, तो लोगों में इस बात की काफी उत्सुकता है कि उनकी भूमिका क्या होगी। फिल्म के निर्माता-निर्देशक भी इस उत्सुकता को अच्छी तरह से समझते हैं, इसलिए वह भी इस मामले में चुप्पी बनाए हुए हैं। हालांकि, फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी इस बात का रहस्योद्घाटन जरूर किया कि उन्होंने विद्या को कैसे राजी किया।

अनीस ने बताया ‘मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत इच्छुक था। हमने काफी लंबे समय पहले की उस मुलाकात पर बातें की जब वह फिल्म थैंक यू में मेहमान भूमिका निभाने के लिए तैयार हुई थी। जब मैंने उनसे भूल भुलैया 3 के संपर्क किया तो वह मेरे साथ काम करने के लेकर बहुत खुश हुई। फिल्म में उनकी बहुत सशक्त भूमिका है।’

कार्तिक एक बार फिर रूह बाबा की भूमिका में नजर आएंगे

क्या विद्या फिल्म में दोबारा मंजुलिका की भूमिका निभाएंगी? इस पर अनीस कहते हैं कि मैं इस बारे में नहीं बता सकता हूं। मेरी योजना इस फिल्म को पहली दो फिल्में से बड़े स्तर की बेहतर बनाने की है। बता दें कि भूल भुलैया 3 में कार्तिक एक बार फिर रूह बाबा की भूमिका में नजर आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।