Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Kerala Story की ओटीटी रिलीज को लेकर डायरेक्टर सुदीप्तो ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'नहीं मिल रहा कोई खरीदार'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 11:52 PM (IST)

    The Kerala Story OTT Release सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को रिलीज हुए दो महीने होने को है। बड़े पर्दे पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। लगभग ...और पढ़ें

    Director Sudipto sen, OTT release The Kerala Story Photo Credit Instagram
    Director Sudipto sen, OTT release The Kerala Story Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. ‘द केरल स्टोरी’ सिनेमाघरों में सुपरहिट साबित हुई।
    2. इस फिल्म ने करीब 250 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।
    3. ओटीटी पर इस मूवी को कोई खरीदार नहीं मिल रहा है।

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। The Kerala Story OTT Release: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ बीते महीने 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पर्दे पर फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई। तो वहीं दूसरी तरह कई राज्यों में इस मूवी को लेकर विवाद भी होता नजर आया।

    फिल्म को कई जगह पर बैन भी किया गया था, लेकिन वक्त के साथ-साथ इसपर बैन हटाया भी गया। बॉक्स ऑफिस पर इस कम बजट की मूवी ने करीब 250 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। हालांकि अब फैंस इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे है। ऐसे में अब एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है।

    'द केरल स्टोरी' को नहीं मिल रहे ओटीटी खरीदार

    फिल्म में अदा शर्मा, सोनिया बलानी और योगिता बिहानी समेत कई स्टार्स नजर आए। पर्दे पर भले ही फिल्म सुपरहिट रही हो, लेकिन ओटीटी खरीदार इस मूवी को नहीं मिल रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट, सुदीप्तो सेन ने इस बारे में खुलकर बात की है उन्होंने बताया है कि, हमें अभी भी द केरल स्टोरी के लिए किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म से ऑफर नहीं मिला है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sudipto Sen (@sudipto_sen)

    'हम डील का इंतजार कर रहे हैं'- सुदीप्तो सेन

    फिल्म डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने बताया कि, हमे अभी भी किसी मुख्य ओटीटी प्लेटफॉर्म से एक अच्छी डील का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक हमें विचार करने लायक कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। हमारी बॉक्स ऑफिस सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री के कई वर्गों को परेशान किया है।

    खबरें और भी

    हमें लग रहा है कि मनोरंजन उद्योग का एक वर्ग हमारी सफलता की सजा देने के लिए एकजुट हो गया है। हालांकि, बीते दिनों खबर आई थी कि 'द केरल स्टोरी' जल्द ही ओटीटी पर दस्तक पर देने वाली है। इस खबर को सुदीप्तो सेन ने फेन खबर बताया है। अब देखना होगा यह फिल्म ओटीटी पर कब तक रिलीज होती है।