यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरेक्टर सुनील दर्शन संग कैसी थी Priyanka Chopra की पहली मुलाकात, बोले- ये किस हीरोइन...
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को हिंदी सिनेमा में लॉन्च करने वाले निर्देशक सुनील दर्शन ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। सुनील ने एक मी ...और पढ़ें

HighLights
- डायरेक्टर सुनील दर्शन ने किया खुलासा
- प्रियंका चोपड़ा को किया था लॉन्च
- एक्ट्रेस संग कैसी रही थी पहली मीटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म अंदाज से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बतौर एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा में खुद की खास पहचान बनाई है। इस मूवी निर्देशक सुनील दर्शन ने डायरेक्ट किया था। अब हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सुनील ने प्रियंका संग अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है और बताया है जब उन्होंने उनको पहली बार देखा तो उनका रिएक्शन क्या था।
सुनील दर्शन (Suneel Darshan) ने इस मामले में पर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि मौजूदा समय में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को लेकर निर्दशक ने क्या-क्या कहा है।
प्रियंका संग मुलाकात पर बोले सुनील
हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर रहे सुनील दर्शन ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने बताया है कि लारा दत्ता के ऑपोजिट अंदाज के लिए किस तरह से प्रियंका चोपड़ा की कास्टिंग हुई थी। उन्होंने कहा है-
.jpg)
फोटो क्रेडिट- एक्स
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने रेखा के लिए शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस हो गए कन्फ्यूज
वह अपने मैनेजर प्रकाश जाजू के साथ मेरे ऑफिस मिलने आई थीं। जब मैंने उनको देखा तो मुझे लगा कि आमतौर पर जिस तरह की हीरोइन होती हैं, ये वैसी नहीं है। जैसे करिश्मा कपूर या फिर करीना कपूर। ये थोड़ा अगल सी लगी। फिर उन्होंने मुझे बताया कि मिस वर्ल्ड जीती हुई हैं। फिर हमनें बातचीत की, मुझे उसकी आवाज काफी पसंद आई और 15 मिनट तक मैं यही सोचता रहा कि ये किस हीरोइन की तरह हो सकती है, फिर मुझे एहसास हुआ, हां ये रेखा जी की तरह है, ये कल की रेखा बन सकती है।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
इस तरह से अंदाज फिल्म डायरेक्टर सुनील दर्शन ने प्रियंका चोपड़ा संग अपनी मुलाकात के बारे में चर्चा की है। फिल्म अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने जिया का सेकंड लीड रोल प्ले किया था, जिसे ऑडियंस और क्रिटिक्स ने काफी सराहा था। इसमें कोई दोहराए नहीं है कि बतौर एक्ट्रेस प्रियंका ने वेटरन एक्ट्रेस रेखा की तरह शोहरत हासिल की है।
खबरें और भी
इस मूवी में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा से दूरी बनाए हुए हैं और लगातार हॉलीवुड प्रोजेक्ट कर रही हैं। अब खबर है कि प्रियंका बाहुबली निर्देशक एस एस राजामौली और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की आने वाली अनटाइटल मूवी (SSMB29) में नजर आ सकती हैं, जिसके लिए वह हाल ही में बेटी मालती संग हैदराबाद भी आई हुई हैं।