Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Disha Patani जिम में वर्कआउट करते हुए हुईं बोल्ड, ट्रोलर्स ने कहा- एक्टिंग सीखो, इन सब से कुछ ना होगा

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 01:56 PM (IST)

    Disha Patani Workout Video दिशा पाटनी फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने अपनी एक वर्कआउट वीडियो शेयर की है। इसमें वह वेट लिफ्ट करती नजर आ रही है। हालांकि ...और पढ़ें

    Disha Patani Workout Video, Disha Patani Video
    Disha Patani Workout Video, Disha Patani Video

    नई दिल्ली, जेएनएन। Disha Patani Workout Video: फिल्म एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट हॉट वीडियो शेयर की है।इसमें उन्हें 70 किलो वेट उठाकर जिम में पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है। उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "समय हो गया है 70 किलो उठाए। मैंने तीन सेट मारे हैं। अब मुझे शक्ति और परफॉर्मेंस पर काम करना है।"

    दिशा पाटनी की वर्कआउट वीडियो किसने शेयर की है?

    एक्ट्रेस की वीडियो इंस्टाग्राम पर पैपराजी विरल भयानी ने शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "दिशा पाटनी जिम में कसरत करते हुए।" उनकी पोस्ट वायरल हो गई है। इसे 2 घंटे में 36 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर मजेदार कमेंट किए गए हैं। एक ने लिखा है, "एक्टिंग सीखो, इन सब कुछ ना होगा।" एक ने लिखा है, "जरूरत क्या है।" एक ने लिखा है, "थोड़ा आराम से।" एक ने लिखा है, "टाइगर का गाना क्यों डाला?" वहीं कई लोगों ने यह भी दिशा पाटनी की सराहना भी की है। एक ने लिखा है, "बोल्ड एंड ब्यूटीफुल दिशा।" एक ने लिखा है, "शानदार।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    दिशा पाटनी पिछली बार किस फिल्म में नजर आई थी?

    दिशा पाटनी ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय करती है। वह पिछली बार एक विलेन 2 में नजर आई थी। इसमें उनके अलावा अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम की अहम भूमिका थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

    दिशा पाटनी का किससे ब्रेकअप हुआ है?

    दिशा पाटनी का टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप हो गया है। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। एक्ट्रेस और अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज भी अच्छे दोस्त है। इसके बावजूद, दोनों को सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के नाम से ट्रोल किया जाता है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

    दिशा पाटनी की फिटनेस का राज क्या है?

    दिशा पाटनी अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती है। वह अक्सर जिम में वर्कआउट करती हुई नजर आती है। उनकी स्लिम और टोंड बॉडी पर कई लोग कमेंट भी करते हैं। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। उनकी काफी अधिक लोकप्रियता है।