Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Disha Patani ने पार कीं बोल्डनेस की हदें, बिकिनी में शेयर कर दीं ऐसी तस्वीरें, देख क्लीन बोल्ड हुए फैंस

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 03:39 PM (IST)

    Disha Patani Bikini Photos बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी बोल्डनेस के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड फोटोज से सोशल म ...और पढ़ें

    दिशा पाटनी ने बिकिनी में शेयर कीं तस्वीरें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    दिशा पाटनी ने बिकिनी में शेयर कीं तस्वीरें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिशा पाटनी (Disha Patani) बी-टाउन की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी फिल्मों से ज्यादा आए दिन अपने हॉट लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं। ट्रेडिशनल हो या फिर पार्टी आउटफिट, दिशा के हर लुक में ग्लैमर कूट-कूटकर भरा होता है। इस वक्त दिशा की बिकिनी फोटोज ने फैंस के बीच तहलका मचा दिया है।

    दिशा पाटनी एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं। इंस्टाग्राम पर अदाकारा को एक-दो नहीं बल्कि 60 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। दिशा की एक-एक फोटो इंटरनेट पर अपलोड होते ही आग की तरह फैल जाती है। अब उनकी हालिया फोटो का भी यही हाल है।

    बिकिनी में दिशा पाटनी का कहर

    रविवार को कड़क सर्दी के बीच दिशा पाटनी ने अपनी बोल्ड फोटोज से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में वह बिकिनी पहने मदमस्त अदाएं दिखा रही हैं। किलर पोज देते हुए दिशा ने बोल्ड पोज से कहर बरपा दिया है। दिशा ने पोस्ट कर ब्लैक हार्ट इमोजी बनाई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

    यह भी पढ़ें- Disha Patani संग वेकेशन ट्रिप पर पहुंची Mouni Roy, बेस्ट फ्रेंड्स की इन फोटो ने मचाई सनसनी

    दिशा की हॉटनेस से क्लीन बोल्ड हुए फैंस

    दिशा पाटनी की इन तस्वीरों पर चाहने वाले दिल हार गए हैं। दिशा की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय (Mouni Roy) ने भी कमेंट कर प्यार बरसाया है। मौनी ने कमेंट में हॉट और आईस की इमोजी बनाई है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक ने कहा, "आग लगा दी।" एक यूजर ने कहा, "गर्मियां तीन महीने पहले आ गई हैं।" एक और ने कहा, "आईसब्रेकर।" इस तरह लोग जमकर कॉम्प्लीमेंट दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    दिशा पाटनी अपकमिंग फिल्में

    'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं दिशा को आखिरी बार 'विलेन रिटर्न्स' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। आने वाले समय में दिशा की तीन-तीन मच अवेटेड फिल्में आने जा रही हैं। वह 'कल्कि 2898 एडी', 'योद्धा' और 'वेलकम टू द जंगल' में दिखाई देंगी। प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' 9 मई 2024 को रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- हद से ज्यादा ग्लैमरस ड्रेस पहन पार्टी में पहुंचीं Disha Patani, एक्ट्रेस की मदमस्त अदाओं से नजरें हटाना मुश्किल