Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Disha Patani ने कन्फर्म किया अपना रिलेशन? इस व्यक्ति के साथ एक्ट्रेस को देख टाइगर श्रॉफ के फैंस को तगड़ा झटका

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 10:14 AM (IST)

    Disha Patani दिशा पाटनी बॉलीवुड की बोल्ड और ब्यूटिफुल एक्ट्रेस मानी जाती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बन ...और पढ़ें

    File Photo of Disha Patani. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Disha Patani. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. दिशा पाटनी ने पार्टी में की शिरकत
    2. टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा था दिशा का नाम
    3. एक्ट्रेस ने अपने रिलेशन पर लगाई मुहर?

    नई दिल्ली, जेएनएन। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Paatni) एक वक्त में बी टाउन के परफेक्ट कपल माने जाते थे। ऑनस्क्रीन ह या ऑफस्क्रीन, उनकी जोड़ी लोगों के बीच जबरदस्त हिट थी। इनके अफेयर्स को लेकर अक्सर कई बातें होती रहीं। हालांकि, दोनों ने कभी भी इस बात में हामी नहीं भरी। वहीं,

    बीते कुछ महीनों से दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। दिशा पाटनी का नाम किसी और के साथ जुड़ने लगा। हाल ही में एक्ट्रेस को एक पार्टी में देखा गया, जहां उन्होंने उस व्यक्ति के साथ शिरकत की, जिसके साथ उनका नाम लंबे समय से जोड़ा जा रहा है।

    पार्टी में इस व्यक्ति के साथ दिखीं दिशा पाटनी

    टाइगर श्रॉफ ने कई मौकों पर दिशा पाटनी को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताया है। यहां तक कि करण जौहर (Karan Johar) ने भी उनसे 'कॉफी विद करण' में दिशा के साथ उनकी केमेस्ट्री पर सवाल किया, लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस को तब भी अपना अच्छा दोस्त बता कर मामले को रफा दफा कर दिया। अब दिशा पाटनी को एलेक्जेंडर एलिक्सिक के साथ पार्टी में शिरकत करते देखा गया।

    एक्ट्रेस ने कन्फर्म किया रिलेशन?

    एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पार्टी के लिए अंदर जाने से पहले अपनी फीमेल फ्रेंड्स से एलेक्जेंडर का परिचय करवा रही हैं। इस दौरान वह उनसे कुछ कहती हैं। दिशा क्या कहती हैं, इसकी वॉइस क्लियर नहीं है। मगर उनकी लिप्सिंग से लग रहा कि वह एलेक्जेंडर को अपना ब्वॉयफ्रेंड बता रही हैं। वहीं, फैंस ने इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट किए हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    एक ने लिखा, 'आखिरकार उसने कबूल कर लिया।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'टाइगर श्रॉफ कोने में खड़े होकर रोते हुए।'

    दिशा पाटनी वर्कफ्रंट

    दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ टिंसेलटाउन के बेस्ट पेयर बताए जाते थे, चाहे उनके बीच दोस्ती रही या दोस्ती से कुछ ज्यादा। बहरहाल, एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो वह पिछले काफी समय से प्रभास (Prabhas) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर 'प्रोजेक्ट के' यानी कि 'कल्कि 2898' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।