विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हम सनातनी हैं...' Disha Patani के पिता ने किया बड़ी बेटी बेटी खुशबू का सपोर्ट, फायरिंग घटना पर दिया रिएक्शन

Published: Sat, 13 Sep 2025 02:49 PM (IST)

Disha Patani बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के घर के बाहर फायरिंग हुई जिसकी जिम्मेदारी गोल्डी बरार गैंग ने ली है। ...और पढ़ें

दिशा पटानी के घर के बाहर हुई फायरिंग
दिशा पटानी के घर के बाहर हुई फायरिंग

HighLights

  1. दिशा पटानी के घर के बाहर हुई फायरिंग
  2. एक्ट्रेस के पिता का आया रिएक्शन
  3. बड़ी बेटी खुशबू पटानी का किया सपोर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अदाकारा दिशा पटानी के बरेली स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई जिसके बाद खुशबू पटानी के कमेंट को आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज से जोड़कर देखा गया। अब दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी ने अपनी बेटी का बचाव किया है और कहा है कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया।

एएनआई से बातचीत में, जगदीश ने कहा, 'खुशबू को गलत तरीके से पेश किया गया। उनका नाम प्रेमानंद जी महाराज के मामले में घसीटा गया। हम सनातनी हैं और साधु-संतों का सम्मान करते हैं। अगर कोई उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर रहा है, तो यह हमें नीचा दिखाने की साजिश है'।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

क्या है मामला ?

अधिकारियों ने बताया कि कई राउंड फायरिंग हुई, सुबह लगभग 4:30 बजे दो राउंड हवाई फायरिंग की सूचना मिली। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इस बीच, ढेलाणा बंधुओं, वीरेंद्र और महेंद्र ने हमले की जिम्मेदारी ली है। एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट में, दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी दी है । पोस्ट में लिखा है, 'मैं वीरेंद्र चरण महेंद्र सरन, भाई, आज खुशबू पटानी/दिशा पटानी के घर पर जो फायरिंग हुई, वो हमने करवाई है। उन्होंने हमारे पूज्य संतों प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया है। उन्होंने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये तो बस एक ट्रेलर था। अगली बार अगर उन्होंने या किसी और ने हमारे धर्म का अनादर किया, तो उनके घर में कोई भी जिंदा नहीं बचेगा'।

खुशबू एक फॉर्मर मिलिट्री ऑफिसर है,उन्होंने हाल ही में धार्मिक वक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज की लिव-इन रिलेशनशिप पर की गई टिप्पणी पर कड़ी आलोचना की, लेकिन कई लोगों ने इसे गलत समझा और मान लिया कि वह प्रेमानंद जी महाराज से युवाओं के कई रिश्ते रखने वाले उनके बयान पर सवाल उठा रही थीं। जब इस गलतफहमी के लिए उन्हें ट्रोल किया जाने लगा, तो उन्होंने एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया और धमकी दी कि अगर ट्रोलिंग जारी रही तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगी।

खुशबू पटानी ने दी थी लीगल कार्रवाई की चेतावनी

खुशबू पटानी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे खिलाफ जानबूझकर फर्जी खबरें फैलाने वाले सभी खातों पर देश के कानून के तहत मेरे द्वारा मुकदमा दायर किया जाएगा!उन्होंने चैनल का नाम मेंशन किया और लिखा कि इस चैनल ने मेरे खिलाफ गंभीर फर्जी खबर डाली है जिसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है और जिसकी वजह से लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं। हम आईपीसी 499 और 500 के तहत मानहानि, आईपीसी 465 और 469 के तहत जालसाजी और हेरफेर, आईपीसी 505 (1) (बी) के तहत फर्जी खबर या भ्रामक सामग्री फैलाने, एक महिला की विनम्रता को ठेस पहुंचाने, साइबर अपराध और आईटी एक्ट 66, 66 डी, 67 के तहत मुझे ऑनलाइन उत्पीड़न के तहत आपके खिलाफ मुकदमा दायर करेंगे! मैं नहीं छोड़ूंगी'।

यह भी पढ़ें- 'सभी को बोलने का अधिकार...', घर पर फायरिंग के बाद और क्या बोले दिशा पाटनी के पिता?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।