Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Divya Agarwal: वरुण सूद पर फूटा दिव्या अग्रवाल का गुस्सा, 'गोल्ड डिगर बुलाने पर दिया मुंहतोड़ जवाब

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 02 Mar 2023 06:00 PM (IST)

    Divya Agarwal दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद के ब्रेकअप को 1 साल हो चुका है। दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं लेकिन हाल ही में दोनों के ब्रेकअप का ...और पढ़ें

    Divya Agarwal Get Angry on Varun Sood Reacts on Their Breakup Actress Says It Was a Toughest Phase/Photo Credit-Instagram
    Divya Agarwal Get Angry on Varun Sood Reacts on Their Breakup Actress Says It Was a Toughest Phase/Photo Credit-Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Divya Agarwal And Varun Sood: बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद के ब्रेकअप को 1 साल पूरा हो चुका है। दोनों ने बीते साल मार्च में सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप के बारे में फैंस को बताया था। दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ, इसकी कोई वजह सामने नहीं आई थी।

    कुछ दिनों पहले दोनों का मुद्दा तब गरमाया, जब सोशल मीडिया पर वरुण की बहन अक्षिता सूद संग फैमिली ज्वेलरी को लेकर दोनों की बहस हो गई थी। अब वरुण द्वारा 1 साल के बाद मीडिया में ब्रेकअप के बारे में बात करने पर दिव्या अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

    दिव्या अग्रवाल का वरुण पर फूटा गुस्सा

    दरअसल कुछ दिनों पहले जब वरुण सूद ट्विटर पर अपना शो प्रमोट कर रहे थे, तो एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने दिव्या अग्रवाल को चीट किया है। फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए वरुण ने कहा, 'मैंने नहीं किया'। अब उनके फैन को दिए इस जवाब पर दिव्या अग्रवाल ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

    उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'मुझे समझ नहीं आता जब आप अपने अपकमिंग शो का प्रमोशन कर रहे हैं, तो आपको किसी भी तरह के निजी सवाल का जवाब देने की क्या जरूरत है। वरुण इस तरह का सवाल अवॉयड कर सकता था।

    खबरें और भी

    हमारे ब्रेकअप को साल भर हो चुका है, लेकिन लोग फिर भी इस बारे में पूछ रहे है, तो सामने वाले को पता होना चाहिए कि इसे कैसे अवॉयड करना है। मेरी अब सगाई हो चुकी है'।

    गोल्ड डिगर बुलाने पर दिया मुंहतोड़ जवाब

    दिव्या अग्रवाल ने उन्हें गोल्ड डिगर बुलाने पर भी अब अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने खुद को इंडिपेंडेंट गर्ल बुलाते हुए कहा, 'अगर मैं गोल्ड डिगर होती, तो मैं हार्डवर्क करके अपना करियर नहीं बनाती, किसी भी अमीर लड़के को देखकर शादी करके शिफ्ट हो जाती'।

    दिव्या ने आगे कहा, 'क्या एक लड़की ऐसे लड़के को नहीं चुन सकती, जो अपनी जिंदगी और करियर में सेटल हो'। आपको बता दें कि दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद की मुलाकात 'एस ऑफ स्पेस' के सीजन 2 में हुई थी, यही से दोनों का रिश्ता मजबूत हुआ और दोनों ने तीन साल के रिश्ते के बाद अपनी राह अलग कर ली।

    दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद दिसंबर में रेस्टोरेंट ओनर अपूर्वा पड़गाओकर' से अपने बर्थडे पर सगाई की थी। दिव्या अग्रवाल जल्द ही कंगना रनोट के शो 'लॉक अप' में नजर आएंगी। 

    यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: कंगना रनोट के शो में कन्फर्म हुई इस सेलेब की एंट्री, भयंकर गुस्से के लिए सलमान से खा चुके हैं डांट

    यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: टीवी की ये ड्रामा क्वीन कंगना रनोट की जेल में छुड़ाएगी सबके छक्के, शो का पहला कैदी हुआ कन्फर्म?