यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Divya Bharti Death Anniversary: दिव्या भारती की वो 5 फिल्में जिसने उन्हें बॉलीवुड के शिखर पर पहुंचाया था
Divya Bharti Death Anniversary दिव्या भारती (Divya Bharti) इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही। आज 5 अप्रैल को उनकी पुण्यतिथि है। आज एक्ट ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Divya Bharti Death Anniversary: 'सात समंदर पार' ये गाना आज भी शादी और पार्टी में सुनाई देता है। इस गाने में बॉलीवुड की 90 के दशक की वो एक्ट्रेस थी, जिनकी खूबसरती के चर्चा आज भी होते हैं।
दिव्या भारती (Divya Bharti) इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। कहते है जो भी उन्हें देखता था बस देखता ही रह जाता था। वह ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने बेहद कम समय और कम उम्र में इंडस्ट्री में अपने कदम जमाए थे। आज 5 अप्रैल को उनकी पुण्यतिथि है। आज एक्ट्रेस की मौत को पूरे 30 साल हो गए है।
5 अप्रैल 1993 को हुई थी मौत
5 अप्रैल 1993 को उनकी मौत हो गई। मात्र 19 साल की उम्र में दिव्या ने इस दुनिया हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। उनकी मौत ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। दिव्या की मौत की गुत्थी तो आज तक अनसुलझी है। 19 साल की उम्र में बालकनी से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। कहा जाता है कि उस समय वह नशे में थीं।
'विश्वात्मा' से किया था डेब्यू
दिव्या भारती महज 14 साल की थीं, जब उन्होंने सिनेमा की दुनिया में डेब्यू किया था। दिव्या भारती ने फिल्म 'विश्वात्मा' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। राजीव राय के डायरेक्शन में बनी 'विश्वात्मा' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म में दिव्या भारती के अलावा सनी देओल, चंकी पांडे और नसीरुद्दीन शाह भी थे।
खबरें और भी
दीवाना
'दीवाना' से शाह रुख खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दिव्या इस फिल्म में ऋषि कपूर के अपोजिट थीं। इस फिल्म को 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले थे।
शोला और शबनम
डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी 'शोला और शबनम' दिव्या भारती की सबसे सफल फिल्मों में से है। इस फिल्म में उनके साथ गोविंदा लीड रोल में थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट रही। फिल्म के गाने 'तू पागल प्रेमी आवारा' को आज भी खूब सराहा जाता है।
'जान से प्यारा'
साल 1992 में एक बार फिर दिव्या और गोविंदा की जोड़ी पर्दे पर नजर आई। दोनों फिल्म 'जान से प्यारा' में काम किया था। ये फिल्म आनंद द्वारा निर्देशित थी। इसमे अरुणा ईरानी, किरण कुमार, रजा मुराद भी नजर आए थे।
'दिल आशना है'
'दिल आशना है' में दिव्या शाह रुख खान के साथ नजर आई थी। इस फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस अभिनेत्री हेमा मालिनी ने किया था। दिव्या किसी फिल्मी परिवार से नहीं थीं। पिता ओमप्रकाश भारती बीमा कंपनी में अफसर थे और मां मीता भारती एक गृहिणी। दिव्या ने 9वीं क्लास तक ही पढ़ाई की। 14 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग शुरू कर दी थी।