यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Divya Bharti Death Anniversary: 16 साल की उम्र में दिव्या भारती ने दी थी सुपरहिट फिल्म, मौत आज भी है मिस्ट्री
Divya Bharti Death Anniversary दिव्या ने महज 19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज भी दिव्या के फैंस उन्हें भूल नहीं पाए हैं। उनकी चुल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Divya Bharti Death Anniversary: बॉलीवुड की राइजिंग स्टार दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती उन एक्ट्रेसेस में थीं, जिन्होंने बहुत ही कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। एक के बाद एक लगातार कई हिट फिल्में देने वाली दिव्या भारती के अचानक निधन ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। 25 फरवरी, 1974 में महाराष्ट्र में जन्मी दिव्या ने 5 अप्रैल, 1993 में महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
कुछ ही फिल्मों ने बना दिया इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस
दिव्या भारती ने अपने छोटे से करियर में कई हिट फिल्में दीं। यही नहीं, वह आते ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस को बराबर की टक्कर देने लगी थीं, लेकिन अचानक हुए दिव्या की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया था। आज भी दिव्या भारती के फैंस उन्हें भूल नहीं पाए हैं। उनकी चुलबुली और नटखट अदाओं को फैंस आज भी बहुत मिस करते हैं। दिव्या ने अपने छोटे से फिल्मी सफर में करीब 12 फिल्में की थी और अधिकतर फिल्में सुपरहिट रहीं थीं।
तेलुगु फिल्म से किया था डेब्यू
दिव्या भारती ने बचपन से ही फिल्मी दुनिया की चकाचौंध को अपने करियर के तौर पर देखा था। इसी सपने को पूरा करने के लिए दिव्या ने महज 14 साल की उम्र में मॉडलिंग करियर शुरू कर दिया था। इसके बाद महज 16 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग में अपना डेब्यू किया। दिव्या ने साल 1990 में डी रामानायडू की तेलुगु फिल्म ‘बोब्बिली राजा' से डेब्यू किया था। बता दें कि उनकी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म ने उन्हें साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार बना दिया था। इसी साल उनकी एक और फिल्म 'नीला पेन्ने' रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 1991 में दिव्या की तीन तेलुगु फिल्में 'असेंबली राउडी', 'राउडी अल्लुडु' और 'ना इल्ले ना स्वर्गम' रिलीज हुई थी। साउथ में बड़ा नाम कमाने के बाद दिव्या बॉलीवुड का रुख किया।
इस फिल्म ने दिव्या को बनाया बॉलीवुड की स्टार
दिव्या भारती ने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘विश्वात्मा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस मूवी में उनके साथ सनी देओल, अमरीश पुरी, चंकी पांडे और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे। इसी फिल्म ने दिव्या को रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद वह फिल्म 'दिल का क्या कसूर' में नजर आईं। हालांकि, यह फिल्म पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन अभिनेत्री की अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसी साल रिलीज हुई डेविड धवन की फिल्म 'शोला और शबनम', जिसमें वह गोविंदा के साथ नजर आईं थी। इस फिल्म से दिव्या और गोविंदा की जोड़ी काफी हिट हो गई थी। ये फिल्म भी दिव्या की सुपरहिट फिल्मों में से एक है।
खबरें और भी
इसी साल दिव्या ने कई फिल्में कीं, जिनमें ‘दीवाना', ‘जान से प्यारा', ‘दिल आशना है', ‘बलवान', दिल ही तो है', ‘गीत' और ‘दुश्मन जमाना' शामिल थीं। इसके बाद दिव्या ने अपने करियर के पीक पर महज 18 साल की उम्र में ही फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से सीक्रेट शादी की थी। खबरों की मानें तो सुनने में ये भी आता है कि दिव्या ने साजिद संग शादी करने से पहले इस्लाम कबूल किया था और अपना नाम सना रख लिया था।