विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक चतुर नार की शूटिंग के दौरान Divya Khosla के सिर में पड़ गई थी जूं, झोपड़पट्टी का सुनाया सबसे भयानक किस्सा

Published: Wed, 10 Sep 2025 09:53 AM (IST)

भूषण कुमार की वाइफ दिव्या खोसला जल्द ही फिल्म एक चतुर नार के साथ फिर से स्क्रीन पर दिखाई देंगी। ...और पढ़ें

दिव्या खोसला कुमार के सिर में पड़ी थीं जूं/ फोटो- Youtube
दिव्या खोसला कुमार के सिर में पड़ी थीं जूं/ फोटो- Youtube

HighLights

  1. जुओं की वजह से दिव्या खोसला हुई थीं परेशान
  2. दिव्या के लिए झुग्गी झोपड़ी में शूट करना था मुश्किल
  3. एक चतुर नार में जल्द दिखेंगी दिव्या खोसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेलुगु फिल्म 'लव टुडे' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली दिव्या खोसला ने पहली हिंदी फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' से की थी। इस मूवी के बाद वह तकरीबन 17 साल तक स्क्रीन से दूर रहीं। साल 2021 में उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ 'सत्यमेव जयते-2' से बॉलीवुड में धमाकेदार कमबैक किया।

इस फिल्म के बाद से दिव्या ने पीछे पलट कर नहीं देखा और वह लगातार एक के बाद एक फिल्म कर रही हैं। दिव्या खोसला जल्द ही फिल्म 'एक चतुर नार' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ पहली बार नील नितिन मुकेश की जोड़ी दिखाई देगी। हाल ही में दिव्या खोसला ने बताया कि वह 'एक चतुर नार' की शूटिंग के दौरान जुओं से कितना परेशान हो गई थीं।

कैसे पड़ी थीं दिव्या खोसला के सिर में जुएं?

दिव्या खोसला ने हाल ही में एनडीटीवी से खास बातचीत में जुओं से जुड़ा ये किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा, "वहां पर थोड़ी साफ सफाई नहीं थी। शूट शेड्यूल खत्म किया तो मेरे सिर में जुएं पड़ गई थीं, तो मैंने लीस का ट्रीटमेंट लिया। हालांकि, वहां के लोगों में बहुत पॉजिटिविटी थी"।

यह भी पढ़ें- JFF 2025: 'चतुर होना चाहिए,' जागरण फिल्म फेस्टिवल में Divya Khosla ने लड़कियों से की खास अपील

झुग्गी झोपड़ी में शूटिंग के दौरान उनके लिए सबसे चैलेंजिंग और भयानक क्या था, ये भी दिव्या ने बताया। एक चतुर नार एक्ट्रेस ने कहा, "एक अनुभव ऐसा था कि हमने झोपड़पट्टी में शूटिंग की है, मुझे नहीं पता था कि जैसे ही मैं सेट पर आऊंगी तो सर मुझे बोलेंगे कि एक पट्टे पर खड़े हो जाओ। मैं अगर एक इंच भी आगे होती तो सीधा नाले में जाती, जहां वहां के लोगों का वेस्ट आता था"।

Photo Credit- Youtube

कब थिएटर में रिलीज होगी 'एक चतुर नार'?

एक चतुर नार में मुख्य भूमिका निभाने वाली दिव्या खोसला ने आगे कहा, "वहां पर जब मैं खड़े होकर जो भी सीन शूट कर रही थी, वह सब रियल थे, क्योंकि मैं बहुत ही ज्यादा डरी हुई थी। मैं बहुत ज्यादा क्लमजी हूं, जल्दी गिर जाती हूं और हर एक सेट पर गिरती रहती हूं। अगर गलती से मैं नाले में गिर जाती, फिर मुझे नहीं पता मेरा क्या होने वाला था।

Photo Credit- Youtube

एक चतुर नार फिल्म की बात करें तो इस डार्क कॉमेडी में दिव्या खोसला, नील नितिन मुकेश, केतकी दवे, छाया कदम, सुनील शेट्टी और सुशांत सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 12 सितंबर 2025 को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Ek Chatur Naar Teaser: दिव्या खोसला पर भारी पड़े नील नितिन मुकेश, शिकारी नेवला या नागिन कौन जीतेगा जंग?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।