Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aryan Khan: आर्यन खान ने कजोल की लाडली नीसा देवगन संग मनाई दिवाली, इब्राहिम अली खान भी आए नजर, देखें तस्वीरें

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 09:01 AM (IST)

    Aryan Khan parties with Kajol daughter Nysa Devgn सोशल मीडिया बॉलीवुड के दिवाली सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं लेकिन इनमें सबसे ज्याद ...और पढ़ें

    Aryan Khan parties with Kajol daughter Nysa Devgn, Instagram Fan Page
    Aryan Khan parties with Kajol daughter Nysa Devgn, Instagram Fan Page

    नई दिल्ली, जेएनएन। Aryan Khan parties with Kajol daughter Nysa Devgn: पैनडेमिक के बाद इस साल बॉलीवुड ने खूब धूम-धाम से दिवाली मनाई। आयुष्मान खुराना से लेकर रमेश तुरानी तक, बीटाउस से जुड़े कई नामी चेहरों ने अपने घर दिवाली पार्टी रखी। जहां, सेलेब्स ने जमकर मस्ती की। इसमें से एक सबसे चर्चित दिवाली पार्टी रही प्रोड्यूसर अमृतलाल बिंद्रा की। जहां करण जौहर से लेकर शाह रुख खान तक कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की। पार्टी की अब इंसाइड पिक्चर्स सामने आई हैं, इनमें सबसे ज्यादा ध्यान आर्यन खान और नीसा देवगन की फोटो ने खींचा।

    यह भी पढ़ें- Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर अभिषेक बच्चन संग श्वेता बच्चन ने शेयर कीं तस्वीरें, नोकझोंक के साथ किया सेलिब्रेट

    सोशल मीडिया यूजर ओरहान अवात्रामणि ( Orhan Awatramani )  भी इस खास दिवाली पार्टी का हिस्सा बने। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट इस नाइट पार्टी की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक फोटो में किंग खान के बेटे आर्यन खान, कजोल और अजय देवगन की लाडली नीसा देवगन, एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और ओरहान अवात्रामणि के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं।

    सारा अली खान और अनन्या पांडे भी हुईं स्पॉट

    ओरहान अवात्रामणि ने अपनी इंस्टा स्टोरी में तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की हैं, इनमें वह सारा अली खान से लेकर अनन्या पांडे तक बॉलीवुड की लगभग सभी खूबसूरत बालाओं के साथ नजर आ रहे हैं।

    खूबसूरत साड़ी में नजर आई जाह्नवी कपूर

    एक अन्य तस्वीर में ओरहान के साथ नीसा देवगन और जाह्नवी कपूर कैमरे के लिए पोज करती हुई नजर आ रही हैं। पार्टी में नीसा ब्लू कलर के लहंगे और चोली में पहुंची तो वहीं, जाह्नवी ने व्हाइट कलर की शिमरी साड़ी कैरी की।

    खबरें और भी

    बता दें कि ओरहान और जाह्नवी को लेकर मीडिया में अक्सर खबरें उड़ती रहती हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    यूं तैयार होकर पहुंचे इब्राहिम अली खान 

    प्रोड्यूसर अमृतलाल बिंद्रा की पार्टी में सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी पहुंचे। ब्लू कलर के कुर्ते और पायजामे के साथ इब्राहिम ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।

    इनके अलावा पार्टी में शाह रुख खान, अदर पूनावाला, करण जौहर, कियारा आडवाणी, शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, श्वेता बच्चन और नव्या नंदा भी शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें- Ram Setu Box Office Day 2: अच्छी ओपनिंग के बाद धीमी पड़ी 'राम सेतु' की रफ्तार, दूसरे दिन कमाए बस इतने करोड़