Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ananya Panday Pics: दिवाली में अनन्या पांडे ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार, साड़ी पहन 'पटाखा' लगीं एक्ट्रेस

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 10:11 PM (IST)

    अनन्या पांडे बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। ए ...और पढ़ें

    अनन्या पांडे का दिवाली पार्टी लुक (Photo Credit: Instagram)
    अनन्या पांडे का दिवाली पार्टी लुक (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. अनन्या पांडे का दिवाली पार्टी लुक
    2. एक्ट्रेस ने साड़ी पहन ढहाया कहर
    3. फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का एथनिक लुक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ananya Panday Festival Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे कभी अपनी फिल्मों को लेकर, तो कभी अपनी लव लाइफ और लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इस फेस्टिव सीजन तो हर दिन अनन्या का किलर और स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने अपने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं।

    इन फोटोज में एक्ट्रेस का एथनिक लुक में ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही उनके फैंस को भी एक्ट्रेस की ये कातिल अदाएं काफी पसंद आ रही है। फैंस अनन्या के इस लुक के दीवाने हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Madhuri Dixit ने दिवाली पार्टी की अनसीन फोटोज कीं शेयर, अनन्या-आदित्य की रोमांटिक केमिस्ट्री ने चुराई लाइमलाइट

    अनन्या पांडे का फेस्टिव स्पेशल एथनिक लुक

    इन दिनों हर जगह दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी कहां पीछे रहने वाले थे। बी टाउन में भी कई सितारे दिवाली पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। बॉलीवुड में मनीष मल्होत्रा, सारा अली खान, अमृतपाल सिंह और अब एकता कपूर ने ग्रैंड दिवाली पार्टी का आयोजन किया है। एकता की इस दिवाली पार्टी में अनन्या पांडे ने अपने लुक से कहर ढहा दिया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

    एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह हैवी सीक्वेंस वाली पीच कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। अनन्या के इस आउटफिट से नजरें हटा पाना किसी के लिए भी काफी मुश्किल है। बता दें कि एक्ट्रेस ने इसके साथ शॉर्ट ब्लाउज पहना है।

    खबरें और भी

    अनन्या पांडे ने अपने इस स्टाइलिश लुक को सटल ग्लॉसी मेकअप और ब्राउन लिप शेड के साथ पूरा किया है। एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा है और एक्सेसरीज में उन्होंने कानों में डायमंड ईयररिंग्स पहने हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस का यह हॉट और खूबसूरत लुक काफी पसंद आ रहा है।

    फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

    अनन्या पांडे का यह लुक देख कर उनके फैंस घायल हो गए हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स एक्ट्रेस की तारीफे करना बंद नहीं कर पा रहे। कुछ लोगों ने उन्हें हॉट, तो कुछ ने गॉर्जियस बताया है।

    यह भी पढ़ें: Dhanteras 2023: धनतेरस पर Ananya Panday ने खरीदा नया घर, शेयर किया गृह प्रवेश का स्पेशल वीडियो