विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali पर पटाखे जलाने के सख्त खिलाफ हैं ये फिल्मी सितारे, दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश

Published: Fri, 25 Oct 2024 05:16 PM (IST)

दीवाली का त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। इस दिन हम पूजा करते हैं मिठाइया बांटते ...और पढ़ें

आलिया भट्ट और दिशा पटानी ने की पटाखे ना जलाने की अपील
आलिया भट्ट और दिशा पटानी ने की पटाखे ना जलाने की अपील

एंटरटेमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दीपावली का त्योहार नजदीक है और हर कोई इस त्योहार को मनाने के लिए उत्साहित है। इस दिन लोग दीये जलाते हैं,स्वादिष्ट भोजन और मिठाइयां खाते हैं। घरों में रोशनी और उजाला करते हैं और साथ ही खूब सारे पटाखे भी फोड़ते हैं। लेकिन पटाखे फोड़ने से वायु प्रदूषण होता है और कई बॉलीवुड सेलेब्स इसके खिलाफ हैं। पटाखों के शोर से पालतू जानवरों को भी बहुत परेशानी होती है।

इस वजह से ये सेलेब्स पालतू जानवरों के अनुकूल पॉल्यूशन फ्री दीपावली मनाने का आग्रह करते हैं। आज आपको उन बॉलीवुड सेलेब्स के नाम बताएंगे जो इस तरह पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान देते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री ने हमेशा पटाखा मुक्त दिवाली को बढ़ावा दिया है क्योंकि पटाखे फोड़ने से पर्यावरण पर असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: भगवान राम के इन तीन मूल्यों पर Raveena Tandon को है यकीन, एकदम देसी अंदाज में मनाती हैं Diwali

अनन्या पांडे

कुछ साल पहले, अनन्या पांडे ने अपने पालतू कुत्तों के साथ एक तस्वीर साझा की थी और लोगों से पटाखे न जलाने का अनुरोध किया था। उन्होंने लिखा, “दोस्तों, कृपया इसे न केवल हमारे लिए बल्कि जानवरों के लिए भी खुशहाल और सुरक्षित बनाने के लिए पटाखे फोड़ने से बचें।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा त्योहारों को शांति और समृद्धि के साथ मनाना पसंद करती हैं। दीवाली का त्योहार भी वो पूरे जोश और उत्साह के साथ सेलिब्रेट करती हैं, लेकिन अनुष्का को पटाखे जलाना पसंद नहीं है। अनुष्का इस त्योहार को दीयों की रोशनी और मिठाइयों की मिठास के साथ मनाना पसंद करती हैं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार आलिया भट्ट को दिवाली पर पटाखे जलाना पसंद नहीं है, इसलिए वो भी इससे परहेज करती हैं। एक्ट्रेस दूसरों से भी दिवाली पर पटाखे न जलाने की अपील करती हैं।

नेहा धूपिया

पिछले साल नेहा धूपिया ने भी सभी से पटाखे न जलाने की गुजारिश की थी। उन्होंने ट्वीट किया, "कृपया पटाखे फोड़ना बंद करें.. यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, यह हमें नुकसान पहुंचा रहा है, यह हमारे बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है...प्लीज।"

आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक ऐसे स्टार हैं, जो पटाखों से दूर रहना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं वो अक्सर विज्ञापनों के जरिए भी लोगों से पटाखे न जलाने की अपील करते हैं।

यह भी पढ़ें: Diwali 2024: 'पटाखों के लिए नहीं होते थे पैसे,' बुरे वक्त में Jackie Shroff कैसे मनाते थे दिवाली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।