विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali पर रोमांटिक हुए रणवीर- दीपिका, अजय देवगन ने फनी अंदाज में मनाया त्योहार, शिल्पा-अक्षय ने भी दिखाई झलक

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 12 Nov 2023 11:45 PM (IST)

Bollywood Stars Diwali Celebration दिवाली त्योहार की धूम और चमक बॉलीवुड के सितारों में भी देखने को मिली। आम लोगों ...और पढ़ें

Ranveer Singh, Ajay Devgn, Shilpa Shetty, Alia Bhatt Diwali Celebration 2023
Ranveer Singh, Ajay Devgn, Shilpa Shetty, Alia Bhatt Diwali Celebration 2023

HighLights

  1. बी टाउन स्टार्स ने मनाया दिवाली का जश्न
  2. एक्टर्स ने फैमिली संग सेलिब्रेट की दिवाली की तस्वीरें
  3. रणवीर-दीपिका ने की पूजा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bollywood Stars Diwali Celebration: देशभर में आज दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स में भी इस फेस्टिवल की धूम देखने को मिली। शिल्पा शेट्टी से लेकर करण जौहर तक सभी ने बड़े ही खास अंदाज में दिवाली का सेलिब्रेशन किया। बी टाउन स्टार्स ने अपने घर में किस तरह दिवाली परिवार के साथ मनाई, इसकी झलक सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है।

रणवीर-दीपिका ने की पूजा

'कॉफी विद करण 8' के पहले एपिसोड के बाद से ट्रोल हो रहीं दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ शादी के बाद की अपनी 5वीं दिवाली को सेलिब्रेट किया। कपल ने पूजा करते हुए एक फोटो शेयर की। इसके अलावा एक अन्य फोटो इन्होंने रोमांटिक पोज में शेयर की।

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

कॉफी विद करण 8 के एपिसोड में दीपिका पादुकोण द्वारा दिए गए बयान के बाद भी रणवीर का उनके लिए प्यार कम नहीं हुआ। कम से कम दोनों की तस्वीर तो यही बताती है। कुछ फैंस ने कपल की बॉन्डिंग पसंद की है, तो कुछ ने फिर भी दीपिका को ट्रोल किया है।

कार्तिक आर्यन ने 'कटोरी' संग मनाई दिवाली

कार्तिक आर्यन अपने डॉग 'कटोरी' के साथ कोई भी त्योहार मनाना नहीं भूलते। 'भूल भुलैया 2' एक्टर ने अपनी बहन और कटोरी के साथ दिवाली की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की।

अजय देवगन ने की मस्ती

सीरियस लुक वाले अजय देवगन पर्दे के पीछे मस्ती करने के लिए भी जाने जाते हैं। यह दिवाली उन्होंने अपने परिवार के साथ भी इसी तरह मनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटे युग और बाकी परिवार के लोगों के साथ दिवाली की एक फनी फोटो शेयर की।

रणबीर ने लुटाया आलिया पर प्यार

इस दिवाली राहा के मम्मी-पापा ने फैंस के सामने अपनी कोजी फोटो शेयर की। रणबीर ने आलिया को किस करते हुए दिवाली सेलिब्रेशन की शुरुआत की। एक्ट्रेस नेम कुछ तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें वह घर के बाकी मेंबर्स के साथ भी नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

करण जौहर ने की पूजा

दिवाली की शुभ अवसर पर करण जौहर ने अपने बच्चों रूही और यश के साथ पूजा की। इस पूजा की कुछ तस्वीरें भी कारण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा, "आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।"

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

शिल्पा शेट्टी ने भी परिवार संग मनाई दिवाली

शिल्पा शेट्टी किसी भी त्योहार को बड़े ही चाव के साथ मनाती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेट्टी और कुंद्रा फैमिली के साथ दिवाली की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने घर में लक्ष्मी पूजन किया, जिसकी झलक उन्होंने इन तस्वीरों में दिखाई है।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

अक्षय ने रंगोली के आगे दिया पोज

अक्षय कुमार ने रंगोली डिजाइन के सामने बैठे कैमरे के लिए पोज दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

प्रियंका ने स्पेशल तरीके से मनायी दिवाली

प्रियंका चोपड़ा ने भी बड़े ही स्पेशल तरीके से दिवाली का जश्न मनाया। वह इंडिया में नहीं हैं, लेकिन विदेश जाकर भी अपनी जड़ों को नहीं भूलीं। इस दिवाली उनकी बेटी मालती ने बेहद प्यारी रंगोली बनाई, जिसकी फोटो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को दिखाई।

यह भी पढ़ें: Diwali 2023: कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ के साथ कुछ यूं मनाई पहली दिवाली, सोशल मीडिया पर छायी कपल की फोटो