Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali Party 2022: न्यासा देवगन और सुहाना खान ने साथ में की दिवाली पार्टी, वायरल हुईं तस्वीरें

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 03:49 PM (IST)

    Diwali Party 2022 भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में कई कलाकारों ने भाग लिया है। इसमें न्यासा देवगन और सुहाना खान भी शामिल है। अब दोनों की कई तस्वीरें ...और पढ़ें

    Diwali Party 2022: दिवाली पार्टी में न्यासा देवगन और सुहाना खान साथ नजर आई है।
    Diwali Party 2022: दिवाली पार्टी में न्यासा देवगन और सुहाना खान साथ नजर आई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Diwali Party 2022: सुहाना खाना और न्यासा देवगन भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में साथ नजर आई है। इस अवसर पर दोनों ने भी गोल्डन कलर की ड्रेस पहन रखी थी। दोनों की साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों ही काफी खूबसूरत लग रही थी।भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में कई कलाकारों ने भाग लिया है। इसमें अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन और शाह रुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आ रही है। 

    सुहाना खान ने इस अवसर पर गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी थी

    सुहाना खान ने इस अवसर पर गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी थी। उन्होंने अपने बाल खोल रखे थे और उन्होंने ईयररिंग पहन रखी थी। न्यासा देवगन ने गोल्डन कलर का लहंगा पहन रखा था और मैचिंग इयरिंग पहन रखी थी। एक तस्वीर में न्यासा देवगन और सुहाना खान एक-दूसरे के साथ खड़ी है। दोनों के दोस्त ओरहान भी फोटो में नजर आ रहे हैं। एक फोटो में संदीप खोसला भी नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Highlights: सलमान की गैरमौजूदगी में करण ने संभाला मोर्चा, दिवाली एपिसोड को बनाया खास, दी नसीहत

    न्यासा देवगन रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आ रही है

    एक तस्वीर में न्यासा देवगन रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आ रही है। रकुल प्रीत सिंह इन दिनों जैकी भगनानी को डेट कर रही है। सुहाना खान के भाई आर्यन भी पार्टी में मौजूद थे। शनिवार को शाह रुख खान ने सुहाना खान की साड़ी लुक की सराहना की थी। उन्होंने तस्वीर पर लिखा था, 'जिस स्पीड से तुम बड़ी हो रही है, टाइम को गलत साबित कर रही हो, आप बहुत एलिगेंट लग रहे हो। आप को साड़ी पहनाने में किसने मदद की। सुहाना ने इस पर लिखा है, 'गौरी खान ने ऐसा किया।' गौरी खान ने भी लिखा है, 'साड़ी टाइमलेस है।'

    यह भी पढ़ें: BB 16 Weekend Ka Vaar Updates: सलमान खान की जगह करण जौहर ने किया होस्ट, प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता हुए 'रोमांटिक'

    न्यासा देवगन दिवाली मनाने भारत आई हुई है

    न्यासा देवगन दिवाली मनाने भारत आई हुई है। वह लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। वहीं सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर की भी अहम भूमिका होगी।

    खबरें और भी

    देखें वीडियो: Ekta Kapoor’s Diwali Party: Kangana, Taapsee, Karan Johar को एकसाथ देख सब हैरान