विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ना शोर-शराबा, ना पार्टी बीट... Asha Bhosle का वो दीवाली गीत; 49 साल पहले साईं बाबा की फिल्म में आया था नजर

Published: Fri, 06 Nov 2026 04:01 PM (IST)

आशा भोसले ने 1977 की फिल्म में एक खास दीवाली गीत गाया था। यह भक्तिपूर्ण गीत आज भी दीवाली पर सुना जाता है।

साईं बाबा की फिल्म में आया वो दीवाली गीत

साईं बाबा की फिल्म में आया वो दीवाली गीत

HighLights

  1. आशा भोसले ने गाया वो खास दीवाली गीत

  2. 1977 में आई फिल्म में आया था नजर

  3. भक्तिपूर्ण गीत आज भी दीवाली पर खूब सुना जाता है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में इस वक्त रौनक देखने को मिल रही है। दीवाली के जश्न में हर कोई डूबा हुआ है। वहीं इससे सिनेमा भी अछूता नहीं रहा है।

बॉलीवुड में भी खास दीवाली के मौके पर कई यादगार गाने बने हैं, जो अक्सर हमें सुनाई दे जाते हैं। आज हम आपको दीवाली का एक ऐसा ही खास बताने जा रहे हैं, जिसे शायद ही आपने ज्यादा सुना होगा। इस गाने को आशा भोसले ने आवाज दी थी।

कौन सा है वह गीत?

अब यूं तो दीवाली के मौके पर कई गीत (Diwali Songs) हमें सुनने को मिल जाते हैं। आजकल जहां, बॉलीवुड में दीवाली के कुछ खास गाने नहीं बनते हैं, लेकिन हां इस दौरान पार्टी के गाने जरूर बजते हुए सुनाई दे जाते हैं। सालों पहले एक ऐसा ही गाना आया था और ये गाना हमें सुनाई दिया था फिल्म 1977 में आई फिल्म शिरडी के साईं बाबा (Shirdi Ke Sai Baba) में और गाने का नाम है दीपावली मनाई सुहानी (Dipaawali Manaai Suhaani)।

adfas

अब यूं तो फिल्म साईं बाबा पर आधारित थी, लेकिन फिल्म में दीवाली का एक खास गाना भी था। इस गाने को किसी और ने नहीं बल्कि आशा भोंसले ने अपनी आवाज दी थी। फिल्म का संगीत पांडुरंग दीक्षित (Pandurang Dixit) ने तैयार किया था और इसे मनोज कुमार ने लिखा था। यह गीत आज भी हर दीवाली और साईं संध्या/भजनों में विशेष रूप से बजाया और सुना जाता है।

फिल्म में दिखे थे कई सितारे

इस फिल्म में कई सितारे दिखे थे। फिल्म में सुधीर दल्वी ने साईं बाबा की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा इस फिल्म में मनोज कुमार खुद नजर आए थे, साथ ही राजेंद्र कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी और प्रेमनाथ समेत कई सितारे दिखे थे। ये फिल्म खूब चर्चित रही थी। फिल्म को अशोक वी. भूषण ने डायरेक्ट किया था और मनोज कुमार ने इसे बनाया था।

asdfa

कम बजट में बनी इस भक्ति प्रधान फिल्म ने उम्मीद से कहीं ज्यादा कारोबार किया। यह 1977 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और सबसे सफल फिल्मों में शामिल रही। इस फिल्म ने शिरडी के साईं बाबा की महिमा को पूरे देश में पहुंचाया। इसके अलावा फिल्म के लीड एक्टर सुधीर दल्वी को इस फिल्म को खासा पहचान मिली थी।  

आज भी इस फिल्म को लोग खूब देखते हैं और इस फिल्म के गाने भी खूब सुने जाते हैं। यही वजह है कि अपने भक्ति भाव के चलते ये फिल्म इतनी हिट हुई और आज भी इसे याद किया जाता है।

यह भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 54 साल पुराना गाना, फिल्म बनने में लगे 14 साल; आज भी बरकरार है वही जादू

यह भी पढ़ें- दीवाली पर Lata Mangeshkar ने गाया था सदाबहार मराठी गीत, 70 सालों से घरों में हर सुबह फेस्टिवल पर बजता है गाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।