Do Deewane Seher Main Teaser OUT: दीवाने बन इश्क में डूबे मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी, 'ओ रोमियो' से होगी टक्कर!
Do Deewane Seher Mein Teaser OUT: मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की आगामी फिल्म दो दीवाने सहर में का टीजर रिलीज हो गया है। दोनों की केमिस्ट्री लाजव ...और पढ़ें

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म का टीजर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) बड़े पर्दे पर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) के साथ इश्क फरमाने के लिए एकदम तैयार हैं। मृणाल की आगामी फिल्म 'दो दीवाने सहर में' (Do Deewane Seher Mein) है, जिसका टीजर रिलीज हो गया है।
कुछ समय से मृणाल ठाकुर चर्चा में हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह अपनी एक आगामी फिल्म पर काम कर रही हैं जिसकी झलक जल्द ही रिलीज होने वाली है। अब मृणाल की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का टीजर जारी हो गया है।
दो दीवाने सहर में मूवी का टीजर आउट
19 जनवरी 2026 को मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का टीजर जारी किया गया जिसमें दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिखाई दिए। टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "क्योंकि हर इश्क परफेक्ट नहीं होता है, पर काफी होता है। इस शहर की एक इम्परफेक्टली परफेक्ट लव स्टोरी के गवाह बनें।"
क्या है फिल्म की कहानी?
1 मिनट 4 सेकंड के टीजर में मृणाल और सिद्धांत की केमिस्ट्री लाजवाब थी। फिल्म की कहानी मॉडर्न रोमांस के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। यह दो ऐसे लोगों की कहानी है जो भले ही परफेक्ट न हों, लेकिन उनका प्यार परफेक्ट है। यह एक मिनट का टीजर इश्क से भरा हुआ है। पहली बार साथ नजर आ रहे मृणाल और सिद्धांत की जोड़ी भी देखने लायक है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Dhanush के साथ शादी की खबरों पर Mrunal Thakur का जवाब, कहा- 'लोग कुछ भी...'
View this post on Instagram
दो दीवाने सहर में की रिलीज डेट
'दो दीवाने सहर में' प्यार के महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर शाहिद कपूर की ओ रोमियो (O' Romeo) और शनाया कपूर की 'तू या मैं' से होगी जो मृणाल-सिद्धांत की फिल्म से पहले यानी 13 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही हैं। इस फिल्म को संजय लीला भसाली ने निर्माण किया है, जबकि निर्देशन रवि उद्यावर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Mrunal Thakur ने खुद को बताया 'अडिग', धनुष संग शादी की खबरों के बीच किया पहला पोस्ट