यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Happy B'day Kartik Aaryan: क्या आप जानते हैं कार्तिक आर्यन का पूरा नाम, जानें एक्टर ने क्यों बदली अपनी पहचान
Happy Birthday Kartik Aaryan कार्तिक आर्यन 22 नवंबर को 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। मध्यप्रदेश के शहर ग्वालियर में एक्टर का जन्म हुआ था। फिल्मों में आन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Kartik Aaryan: चॉकलेटी बॉय और लवर ब्वॉय के नाम से बॉलीवुड में मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) 22 नवंबर को 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। मध्यप्रदेश के शहर ग्वालियर में एक्टर का जन्म हुआ था। एक्टर की पर्सनालिटी और किलर स्माइल पर लाखों लड़कियां अपना दिल हारती हैं। कार्तिक आर्यन ने पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। जन्मदिन के इस मौके पर हम एक्टर की लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से के बारे में बात कर रहे हैं जो शायद की आपको मालूम हो।
कार्तिक आर्यन का असली नाम
कार्तिक आर्यन का पूरा नाम कार्तिक तिवारी हैं। एक्टर ने फिल्मों ने आने के लिए अपना सरनेम में बदलाव किया और तिवारी हटाकर आर्यन कर लिया। इस नाम से आज वह पूरी दुनिया में छाए हुए है। इंडिया के अलावा विदेशों में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

पहली ही फिल्म से छा गए थे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन के फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म प्यार का पंचनामा से की थी। इस फिल्म में उन्होंने रजत का किरदार निभाया था। इस फिल्म इन्होंने लगभग 5 मिनट बिना रुके डायलॉग बोला था, जिसके चर्चा आज भी होते हैं। यह फिल्म पर्दे पर हिट साबित हुई थी। इसके निर्देशक लव रंजन थे। बिना किसी गॉड फादर के कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी धमाकेदार फिल्म 'भूल-भुलैया 2' ने उन्हें स्टार से सुपरस्टार बना दिया। उनके पास फिल्मों के एक से बढ़कर एक ऑफर हैं।

डॉक्टर बनाना चाहते थे एक्टर के पेरेंट्स
आपको बता दें कि कार्तिक के परिवार में हर कोई डॉक्टर है। उनकी मम्मी, पापा और बहन। ऐसे में उनके पेरेंट्स उन्हें भी डॉक्टर बनाना चाहते थे। हालांकि अपने मम्मी-पापा की चाहत से अलग कार्तिक ने डॉक्टरी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर इंजीनियरिंग को भी छोड़कर उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बनाया। कार्तिक आज भले ही डॉक्टर नहीं बनें, लेकिन आज वो जो हैं, उस पर उनके पेरेंट्स को काफी गर्व है।
खबरें और भी

एक्टर की आने वाली फिल्में
कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसके अलावा कार्तिक अपनी अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं। खबर है कि वह जल्द साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन द्वारा बनाई जाएगी और कबीर खान द्वारा निर्देशित होगी।
