विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan और फरहान अख्तर के बीच Don 2 को लेकर हुई थी झड़प, किंग खान ने पूछा था ऐसा सवाल

Published: Thu, 17 Apr 2025 10:21 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड के किंग खान और फरहान अख्तर की जोड़ी ने डॉन और डॉन 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम ...और पढ़ें

शाह रुख खान फिल्म डॉन 2 (Photo: Instagram)
शाह रुख खान फिल्म डॉन 2 (Photo: Instagram)

HighLights

  1. साल 2011 में रिलीज हुई थी डॉन 2
  2. शाह रुख ने निभाया था लीड रोल
  3. बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डॉन और डॉन 2 के लिए शाह रुख खान और फरहान अख्तर का कोलेबोरेशन बड़ी सफलता लेकर आया। डॉन फ्रैंचाइज शाह रुख खान के सबसे बेहतरीन कामों में से एक है।

अब नादिर अली को दिए एक पुराने इंटरव्यू में डॉन 2 में दीवान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अली खान ने बताया कि कैसे फरहान अख्तर को उस सीन में पीछे हटना पड़ता था अगर शाह रुख खान उस सीन में कुछ सुधार करना चाहते थे।

शाह रुख ने जोड़ दी अपनी लाइन

अली ने याद किया,"उसने (SRK) सीन याद नहीं किया था, तो किसी असिस्टेंट ने उसको स्क्रिप्ट पकड़ा दी। उसने स्क्रिप्ट पढ़ी और कहा, 'हां, ठीक है बॉस। चलो पढ़ते हैं। हमने सीन पढ़ा... जब हम सीन पढ़ रहे थे तो सीन के अंत में शाह रुख खान ने एक लाइन जोड़ दी।"

यह भी पढे़ें : Don 3 से कट गया Kiara Advani का पत्ता, इस नई एक्ट्रेस के हाथ लगी रणवीर सिंह की फिल्म

किंग खान की वजह से परेशान हो गए फरहान

सीन खत्म होने के बाद शाहरुख ने अपने चश्मा उतारा और फरहान से कहा, 'चलो यार, भूख लग रही है, खाना खाते हैं।' इसके बाद फरहान ने धीरे से कहा,'यार शाह रुख, एक रिक्वेस्ट है, जो लाइन तुमने जोड़ी है, वो स्क्रिप्ट में नहीं है। क्या एक बार वैसे ही कर सकते हैं जैसे स्क्रिप्ट में लिखा है?' इस पर शाहरुख ने हंसते हुए जवाब दिया, 'अबे साले, डॉन बना रहा है लेकिन डॉन कौन है? शाहरुख खान है न? पब्लिक को शाहरुख भी देखना है। टेंशन मत ले, मैं करता हूं ना।'

बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी फिल्म

एली ने बताया कि उन्होंने फरहान से कहा कि शाहरुख को नाराज न करें, बल्कि पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान सीन को एडिट कर दें। हालांकि, यह एक मुश्किल विकल्प था क्योंकि शाह रुख फिल्म का निर्माण भी कर रहे थे। शाह रुख खान ने आखिरकार अपनी सुधारी हुई लाइन का इस्तेमाल किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। फिल्म का बजट 76 करोड़ था और इसने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

फरहान अब डॉन 3 के लिए रणवीर सिंह के साथ काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख और फरहान के बीच फिल्म की कहानी को लेकर मतभेद था जिसकी वजह से उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट ठुकरा दी।

यह भी पढे़ें : Don 3 Villain: रणवीर सिंह को टक्कर देने आ रहा ये अभिनेता, खलनायक की भूमिका के लिए हुए फाइनल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।