Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Don 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी के बाद डॉन 3 में इमरान हाशमी की एंट्री? एक्टर ने फिल्म को लेकर तोड़ी चुप्पी

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 12:25 PM (GMT+05:30)

    डॉन 3 (Don 3) का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। रणवीर सिंह (Emraan Hashmi) के बाद हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की हीरोइन के चेहरे से भी पर्दा उठा दिया। डॉन ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी के बाद डॉन 3 में इमरान हाशमी की एंट्री? (X Image)
    रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी के बाद डॉन 3 में इमरान हाशमी की एंट्री? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फरहान अख्तर की डॉन फ्रेंचाइजी की कहानी आगे बढ़ने वाली है। डॉन और डॉन 2 की सफलता के बाद फिल्म के अगले पार्ट पर काम शुरू हो गया है। डॉन 3 की लीडिंग स्टार कास्ट को लेकर भी खुलासा हो चुका है। अब फिल्म के विलेन के चेहरे से पर्दा उठना बाकी है, जिसे लेकर इमरान हाशमी का नाम सामने आ रहा है।

    डॉन 3 को लेकर सबसे पहले रणवीर सिंह के नाम की चर्चा हुई थी। इसके कुछ दिनों बाद मेकर्स ने खुद उन्हें लेकर घोषणा कर दी। वहीं, हीरोइन के नाम के लिए कियारा आडवाणी का नाम सामने आया था और अब वो आधिकारिक तौर पर डॉन 3 का हिस्सा बन चुकी है।

    यह भी पढ़ें- Don 3: शाह रुख खान को रिप्लेस करने पर रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग के बाद कही मन में दबी बात

    इमरान ने तोड़ी चुप्पी

    रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी के बाद इमरान हाशमी का नाम चर्चा में बना हुआ है। डॉन 3 को लेकर लगातार सामने आ रही खबरों पर अब खुद एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर डॉन 3 को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है और अपनी एंट्री की बात का सच बताया है।

    क्या डॉन 3 में शामिल हुए इमरान ?

    इमरान हाशमी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में डॉन को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने जानकारी दी कि वो फरहान अख्तर की फिल्म का हिस्सा नहीं है। इमरान हाशमी ने पोस्ट में कहा, फैंस और जर्नलिस्ट्स के लिए, जो पूछ रहे हैं। मैं कभी भी डॉन 3 का हिस्सा नहीं था। मुझे फिल्म कभी भी ऑफर ही नहीं हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Don 3 Teaser Out: इंतजार खत्म! कन्फर्म हुआ डॉन 3 का एक्टर, शाह रुख को रणवीर सिंह ने किया रिप्लेस, टीजर जारी

    कब रिलीज होगी डॉन 3 ?

    डॉन 3 के अपडेट की बात करें, तो डायरेक्टर फरहान अख्तर ने बीते साल एक अनाउंसमेंट वीडियो जारी करते हुए फिल्म में रणवीर सिंह की एंट्री का खुलासा किया था। वहीं, कुछ दिनों पहले उन्होंने दूसरा पोस्ट शेयर करते हुए डॉन यूनिवर्स में कियारा आडवाणी के एंट्री की जानकारी दी। रिलीज डेट पर नजर डाले, तो मेकर्स ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉन 3 साल 2025 में रिलीज हो सकती है।