विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Don 3 Actress: ये फेमस एक्ट्रेस बनेगी 'डॉन' रणवीर सिंह की 'जंगली बिल्ली'? जल्द हो सकती है नाम की घोषणा

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 09 Aug 2023 01:37 PM (IST)

Don 3 Actress डॉन 3 की घोषणा फाइनली मेकर्स ने कर दी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह बॉलीवुड के ...और पढ़ें

Don 3 Kiara Advani Will Play Roma Aka Jungli Billi Opposite Ranveer Singh in Farhan Akhtar Directorial Film/Instagram
Don 3 Kiara Advani Will Play Roma Aka Jungli Billi Opposite Ranveer Singh in Farhan Akhtar Directorial Film/Instagram

HighLights

  1. डॉन 3 का टीजर हुआ रिलीज
  2. ये एक्ट्रेस बनेगी 'डॉन' रणवीर सिंह की 'जंगली बिल्ली'
  3. रणवीर सिंह का 'डॉन-3' से फर्स्ट लुक आउट

 नई दिल्ली, जेएनएन। Don 3 Ranveer Singh: फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी 'डॉन-3' को लेकर फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर कई बार 'डॉन-3' को लेकर फैंस ने ट्रेंड चलाया। बीते मंगलवार फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की थी कि वह डॉन-3 लेकर आ रहे हैं।

अब उन्होंने एक्शन थ्रिलर फिल्म का टीजर भी आउट कर दिया हैं। जिसमें रणवीर सिंह की एंट्री हुई है। हालांकि, फिल्म में शाह रुख खान की जगह, रणवीर सिंह को देखकर फैंस काफी निराश हुए हैं। अब 'सर्कस' एक्टर के अपोजिट इस फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस होगी, इसके नाम की घोषणा भी जल्द हो सकती है।

ये एक्ट्रेस 'डॉन' में रणवीर सिंह के अपोजिट आएगी नजर

शाह रुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को फैंस ने डॉन और डॉन 2 में काफी पसंद किया था। प्रियंका ने इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में पुलिस की एजेंट 'रोमा' का किरदार निभाया था। अब हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देसी गर्ल के 'रोमा' के किरदार में कियारा आडवाणी नजर आ सकती हैं।

इस फिल्म में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी का फ्रेश पेयर ऑडियंस को देखने के लिए मिल सकता है। हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड ने कियारा आडवाणी का एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस से निकलते हुए प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी के साथ एक वीडियो शेयर किया था। रणवीर सिंह के लुक के बाद अब मेकर्स जल्द ही कियारा के नाम की भी घोषणा कर सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कियारा-रणवीर को साथ में देखने के लिए फैंस कितना एक्साइटेड?

सोशल मीडिया पर डॉन 3 की खबर के सामने आने के बाद फैंस अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। जहां कुछ फैंस दोनों के इस फ्रेश पेयर को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं, तो वहीं कुछ को दोनों ही एक्टर्स को इस फिल्म में कास्ट करना बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "हीरो और हीरोइन दोनों ही डॉन 3 के लिए बुरी च्वाइस हैं। ये दोनों शाह रुख-प्रियंका वाला मैजिक नहीं क्रिएट कर पाएंगे"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह डॉन के किरदार को बहुत ही बेहतरीन तरह से निभाएंगे और कियारा आडवाणी में भी वो क्षमता है कि वह अपने 'लवर फेज' से निकलकर कुछ अलग ऑडियंस को दे सके। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों को साथ में कास्ट किया जाए"।