यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Don 3: प्रियंका चोपड़ा को नहीं इस एक्ट्रेस को शाह रुख खान की 'जंगली बिल्ली' बनते देखना चाहते हैं फैंस
Don 3 Actress शाह रुख खान की फिल्म डॉन को लोगों का बहुत प्यार मिला था। इन दोनों ही पार्ट में शाह रुख खान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा ने रोमा का किरदार नि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान साल 2023 में अपने फैंस के लिए कई बड़े सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। पठान से लेकर जवान और डंकी तक उनकी कई बड़ी फिल्में साल 2023 में फैंस का मनोरंजन करेंगी। लेकिन उनकी इतनी बड़ी-बड़ी फिल्मों के बीच अगर फैंस को किसी फिल्म का सबसे ज्यादा बेसब्री से इंतजार है तो वह है 'डॉन 3'। एक लम्बे समय से फैंस शाह रुख खान को डॉन के अवतार में देखने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई क्लियर जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' पर काम शुरू कर दिया है।
प्रियंका चोपड़ा नहीं इस एक्ट्रेस को शाह रुख के साथ डॉन 3 में देखना चाहते हैं फैंस
शाह रुख खान के अपोजिट इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। शाह रुख खान इस फिल्म में प्रियंका को 'जंगली बिल्ली' कहते हैं। डॉन 1 और डॉन 2 दोनों में ही प्रियंका और शाह रुख खान की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। लेकिन आपको ये जानकर जरुर धक्का लग सकता है कि अब फैंस 'डॉन 3' में शाह रुख खान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा को नहीं देखना चाहते। फैंस चाहते हैं कि डॉन 3 में मृणाल ठाकुर शाह रुख खान के अपोजिट हो और स्क्रीन पर 'रोमांस के बादशाह' शाह रुख खान के साथ इश्क फरमाए।
Don 3 sign karlo ma'am opposite to SRK sir please as Roma 🥵❤🥰#askmrunal
— 𝐏𝐑𝐈𝐍𝐂𝐄. (@iSRKsPRINCE) August 22, 2022
मृणाल ठाकुर ने फरहान अख्तर तक पहुंचाया ये मैसेज
दरअसल अपनी पहली तेलुगु फिल्म 'सीता रामम' की सक्सेस को सेलिब्रेट करती हुईं मृणाल ठाकुर ने ट्विटर पर अपने फैंस के साथ 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया। इस दौरान फैंस ने उनसे कई सवाल जवाब किए। लेकिन एक फैन ने मृणाल ठाकुर से कहा, 'डॉन 3 साइन कर लो मैम शाह रुख खान के अपोजिट रोमा के किरदार के लिए'। अपने फैन की इस गुजारिश को मृणाल ठाकुर ने बिलकुल नजर अंदाज नहीं किया बल्कि उन्होंने इस ट्वीट पर री ट्वीट करते हुए बताया कि ये एक सपने से कम नहीं होगा। उन्होंने लिखा, 'ड्रीम' और साथ ही फरहान अख्तर को टैग किया।
View this post on Instagram
मृणाल ठाकुर ने कई बड़ी फिल्मों में किया काम
टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में सेकंड लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने वालीं मृणाल ठाकुर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने टीवी की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने ऋतिक रोशन से लेकर फरहान अख्तर और शाहिद कपूर जैसे कई बड़े सितारों संग काम किया। फिल्म 'लव सोनिया' से चर्चा में आईं मृणाल ठाकुर सुपर 30, बाटला हाउस, तूफान, धमाका और जर्सी जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।