विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Double ISMART Teaser: 'केजीएफ 2' के बाद साउथ में संजय दत्त की धमाकेदार वापसी, राम पोथिनेनी से कर रहे दो-दो हाथ

Published: Wed, 15 May 2024 01:51 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर्स का साउथ सिनेमा में काम करना कोई नई बात नहीं है। अब अधिकतर नॉर्थ और साउथ साइड के ...और पढ़ें

'डबल इस्मार्ट' टीजर. फोटो क्रेडिट- पुरी जगन्नाथ यूट्यूब
'डबल इस्मार्ट' टीजर. फोटो क्रेडिट- पुरी जगन्नाथ यूट्यूब

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Double ISMART Teaser: बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्मों का भी बोलबाला खूब देखने को मिलता है। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम पोथिनेनी इन दिनों 'डबल इस्मार्ट' को लेकर लाइमलाइट में बने हैं। जब से फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, तब से फैंस में मूवी को लेकर क्रेज है। बॉलीवुड में मूवी की चर्चा है क्योंकि दिग्गज एक्टर संजय दत्त एक बार फिर विलेन के पावरफुल रोल में नजर आएंगे।

संजय दत्त की साउथ में दमदार वापसी

साउथ की सुपरहिट फिल्म 'केजीएफ 2' में संजय दत्त की बेहतरीन अदाकारी ने फैंस को दिवाना बना दिया था। अब इस एक्शन ड्रामा फिल्म में एक बार उनका दमदार अंदाज देखने को मिलेगा। आज राम पोथिनेनी का बर्थ डे है। इस मौके पर मेकर्स ने 'डबल इस्मार्ट' का टीजर रिलीज किया है। 

राम पोथिनेनी के साथ करेंगे दो-दो हाथ

पुरी जगन्नाथ के डायरेक्शन में बनी 'डबल इस्मार्ट' मूल रूप से तेलुगू भाषी फिल्म है। यह हिंदी सहित कई और भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस मूवी में संजय दत्त एक बार फिर विलेन के रोल में दिखेंगे। सामने आए टीजर में वह पावरफुल और दबंग विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। वह राम पोथिनेनी के साथ दो-दो हाथ करते दिखाई देंगे। मूवी को डायरेक्ट करने के साथ-साथ इसकी कहानी भी पुरी जगन्नाथ ने ही लिखी है। 

85 सेकंड के इस वीडियो में ढेर सारा एक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म के अधिकतर हिस्से की शूटिंग मुंबई में हो रही है। इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली भी काम कर रहे हैं।

'डबल इस्मार्ट' की स्टार कास्ट

राम पोथिनेनी और संजय दत्त के अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में विशु रेड्डी और विली जोगो के भी होने की संभावना है। मेकर्स जल्द ही फिल्म की अन्य स्टार कास्ट का भी खुलासा करेंगे। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: सलमान खान का होगा करोड़ों का घाटा, बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए नए होस्ट की तलाश जारी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।