Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    DPIFF Awards: भरी महफिल में Kareena Kapoor Khan ने एक्स व्बॉयफ्रेंड Shahid Kapoor को किया नजरअंदाज, देखते रह गए एक्टर

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 11:27 PM (IST)

    Kareena And Shahid Video दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (DPIFF Awards 2024) का आयोजन हुआ। इसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। करीना ...और पढ़ें

    शाहिद कपूर और करीना कपूर खान (Photo Instagram)
    शाहिद कपूर और करीना कपूर खान (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Kareena And Shahid Video: मंगलवार की शाम मुंबई में सितारों ने नाम रही। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (DPIFF Awards 2024) का आयोजन हुआ। इसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए।

    करीना कपूर खान से लेकर बॉबी देओल शाहिद कपूर, शमिता शेट्टी, शाह रुख खान, काजोल, नयनतारा और एटली समेत कई सितारें इस रेड कारपेट पर नजर आए।  इस बीच बॉलीवुड के सालों पुराने एक्स कपल  करीना कपूर और शाहिद कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेबो, शाहिद को फूल इग्नोर करती नजर आईं।

    करीना ने शाहिद को किया नजर अंदाज

    सेलिब्रेटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें शाहिद कपूर दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर पैपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे में अवॉर्ड मिलने की खुशी साफ नजर आ रही हैं। इसी बीच करीना कपूर वहां से गुजरती हैं और शाहिद उन्हें एक टक देखते हैं और स्माइल पास करते हैं, लेकिन करीना शाहिद को इगनोर करते हुए आगे बढ़ जाती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    सालों तक किया था डेट 

    करीना कपूरल और शाहिद कपूर की लव स्टोरी के चर्चा बॉलीवुड गलियारों में बेहद मशहूर थे। दोनों की पहली मुलाकात साल 2004 में फिल्म फिदा के सेट पर हुई थी और यहीं से दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ। कहा जाता है कि शाहिद के प्यार ने करीना को पूरी तरह से बदल दिया था।

    शाहिद वेजेटेरियन हैं और वो पूजा-पाठ में विश्वीस रखते हैं। ऐसे में उनके लिए बेबो ने भी नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। वहीं साल  2007 तक दोनों ने डेट किया था, लेकिन फिल्म जब वे मेट की शूटिंग के दौरान दोनों अलग हो गए थे। हालांकि, आज तक इस कपल के अलग होने की वजह सामने नहीं आई। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वैलेंटाइन वीक पर फैंस को मिला तोहफा, बड़े पर्दे पर फिर दस्तक देगी Kareena Kapoor और शाहिद की फिल्म Jab We Met