विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dream Girl 2: करम और पूजा बन आयुष्मान खुराना ने दर्शकों को किया एंटरटेन, फिल्म को मिले प्यार पर जताया अभार

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 29 Aug 2023 04:39 PM (IST)

Dream Girl 2 Actor Ayushmann Khuranna आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

Dream Girl 2 Actor Ayushmann Khuranna Instagram Image
Dream Girl 2 Actor Ayushmann Khuranna Instagram Image

नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2 Actor Ayushmann Khuranna: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 थिएटर्स में अपना जादू चला रही है। फिल्म ने पहले दिन ही छप्परफाड़ कमाई की और एक्टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। करम और पूजा के मजेदार किरदार में आयुष्मान खुराना दर्शकों एंटरटेन कर रहे हैं। 

आयुष्मान खुराना की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इनमें अनेक, डॉक्टर जी और एन एक्शन हीरो जैसी मसाला फिल्में शामिल है। ऐसे में एक्टर के लिए ड्रीम गर्ल 2 की सफलता बेहद जरूर हो गई थी। अब फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है तो सफलता का जश्न मनाना तो बनता है। ड्रीम गर्ल 2 को मिल रहे रिस्पॉन्स से आयुष्मान बेहद खुश हैं।

सातवें आसमान पर पहुंचे आयुष्मान

ड्रीम गर्ल 2 की शानदार परफॉर्मेंस को लेकर आयुष्मान खुराना ने कहा, "मैं बॉक्स ऑफिस पर ड्रीम गर्ल 2 की ओपनिंग से एक्साइटेड हूं, क्योंकि इसने मुझे मेरे करियर की बेस्ट ओपनिंग दी है! मैं सिनेमा देखते हुए बड़ा हुआ हूं। अब अपनी फिल्म के लिए लोगों को सिनेमाघरों में जाते, इसे एंजॉय करते हुए देखकर अच्छा लगा रहा है। मुझे खुशी हो रही हैं कि ड्रीम गर्ल 2 दर्शकों को एंटरटेन कर रही है।"

फैंस का अदा किया शुक्रिया

एक्टर ने आगे कहा, "फिल्म शुरु से अंत तक एंटरटेन करने की कोशिश करती है। ड्रीम गर्ल 2 को बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया ओपनिंग मिली और ये अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म लोगों को पसंद आ रही है, जिसे देखकर मैं बहेद खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि पॉजिटिव फीडबैक आता रहेगा और फिल्म आगे बढ़ती रहेगी। दर्शक मेरे काम को पसंद कर रहे हैं और मुझे प्यार दे रहे हैं, यही मेरा इनाम है।"

50 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म 

ड्रीम गर्ल 2 ने पहले दिन 10.69 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। वहीं, फिल्म अब तक कुल  46.13 करोड़ की कमाई कर चुकी है। ड्रीम गर्ल 2 को लेकर उम्मीद है कि फिल्म को रक्षाबंधन की छुट्टी का भी खूब फायदा मिलेगा।

फिल्म की स्टारकास्ट  

ड्रीम गर्ल 2 राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर व शोभा कपूर द्वारा निर्मित हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह, सीमा पाहवा, अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और अन्नू कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।