Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Girl 2 के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना जाएंगे गुरुग्राम के कॉल सेंटर, पूजा या करम कैसा होगा अंदाज ?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 05:05 PM (IST)

    Dream Girl 2 Actor Ayushmann Khurrana To Visit A Call Centre In Gurugram आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का प्रमोशन करने के लिए एक खास ...और पढ़ें

    Dream Girl 2 Actor Ayushmann Khurrana To Visit A Call Centre In Gurugram
    Dream Girl 2 Actor Ayushmann Khurrana To Visit A Call Centre In Gurugram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2 Actor Ayushmann Khurrana To Visit A Call Centre In Gurugram: एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 रिलीज की तैयारी कर रही है। फिल्म में टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना पूजा और करम के दिलचस्प किरदार में दिखेंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली।

    ड्रीम गर्ल 2 जैसे- जैसे रिलीज के नजदीक पहुंच रही हैं, वैसे- वैसे आयुष्मान खुराना प्रमोशन के लिए अपनी कमर कस रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर कई अलग- अलग शहरों का दौरा करने वाले हैं। इस लिस्ट में अब एक शहर का नाम जुड़ा गया है, लेकिन इस बार शहर नहीं, बल्कि जगह खास है।

    खबर सुन झूम उठेंगे फैन

    आयुष्मान खुराना को लेकर जानकारी सामने आई है कि एक्टर ड्रीम गर्ल 2 के प्रमोशन के लिए एक कॉल सेंटर में जाने वाले हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक, निर्माता दिल्ली या गुरुग्राम में एक कॉल सेंटर की तलाश कर रहे हैं, जहां लीड एक्टर आयुष्मान खुराना जाएंगे। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हुई है कि वे किस कॉल सेंटर का दौरा करेंगे। इस बारे में अपडेट कुछ समय बाद सामने बाद आएगी।

    क्या है फिल्म की कहानी ?

    बता दें कि आयुष्मान खुराना, ड्रीम गर्ल 2 में भी कॉल सेंटर में काम करने वाले लड़के करम का किरदार निभा रहे हैं। करम अपनी आवाज बदलकर एक लड़की का अंदाज कॉपी करने में माहिर है। खुशहाल करम की जिंदगी में परेशानी ये है कि वो और उसके पिता कर्ज के तले दबे हुए हैं।

    खबरें और भी

    फनी होगी ड्रीम गर्ल 2

    खुद को और पिता को बचाने के लिए करम लड़की की आवाज में बात करके के लड़कों से पैसे ऐंठना शुरू कर देता है, लेकिन दिक्कत तब हो जाती है, जब करम के प्यार में सच में कोई दीवाना हो जाता है और बात शादी तक पहुंच जाती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और अन्नू कपूर भी अहम किरदारों में है। फिल्म  25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।