Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Girl 2: पैपराजी की इस बात को सुनकर शर्म से लाल हुईं अनन्या पांडे, टीज करने से बाज नहीं आए यूजर्स

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 01:43 PM (GMT+05:30)

    Dream Girl 2 अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प ...और पढ़ें

    Dream Girl 2 Actress Ananya Panday Blush । Photo - Instagram
    Dream Girl 2 Actress Ananya Panday Blush । Photo - Instagram

    HighLights

    1. पैपराजी की बात सुनकर शर्म से लाल हुईं अनन्या पांडे
    2. अनन्या पांडे का इंटरनेट पर वीडियो वायरल
    3. ड्रीम गर्ल 2 ने दी सिनेमाघरों में दस्तक

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2: ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में पहली बार फैंस को अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना की जोड़ी देखने को मिल रही है। एक बार फिर से पूजा सभी के दिलों के टेलीफोन की घंटी को बजाने में सफल रही है, क्योंकि इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को ट्विटर पर फैंस का पॉजिटिव रिस्पांस मिला है।

    बीती रात ही मुंबई में फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की एक स्क्रीनिंग रखी गई, जहां से अनन्या पांडे का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनन्या पांडे पैपराजी की बात सुनकर अचानक ही शर्मा गईं।

    पैपराजी ने 'ड्रीम गर्ल-2' की स्क्रीनिंग पर अनन्या पांडे से की ये रिक्वेस्ट

    ड्रीम गर्ल 2 की स्क्रीनिंग से अनन्या पांडे का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी एक्ट्रेस को आदित्य रॉय कपूर के नाम से टीज करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वह एक्ट्रेस से ये भी रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वह 'आशिकी-2' एक्टर के साथ मीडिया कैमरा के लिए पोज करे।

    आपको बता दें कि 24 अगस्त की रात को आदित्य रॉय कपूर भी अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड की फिल्म की स्क्रीनिंग को अटेंड करने पहुंचे थे। हालांकि, दोनों ने ही कैमरा के सामने एक-साथ आना अवॉयड किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    सोशल मीडिया पर फैंस ने अनन्या पांडे को किया टीज

    आपको बता दें कि इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आदित्य अपनी गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे को सपोर्ट करने के लिए आए हैं। कितना स्वीट ब्वॉयफ्रेंड है ये"।

    दूसरे यूजर ने लिखा, "अनन्या आदि का नाम सुनकर कितना ज्यादा शर्मा गई है"। अन्य यूजर ने लिखा, "आदित्य और अनन्या बहुत ही स्वीट कपल है"। फैंस लगातार दोनों की जोड़ी पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

    आपको बता दें कि बीते महीने आदित्य और अनन्या की वेकेशन की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसके बाद बॉलीवुड के गलियारों में दोनों के अफेयर की खबरें तेज हो गई थी। आपको बता दें कि उम्मीद की जा रही है कि रिलीज से पहले ही तीन करोड़ कमा चुकी 'ड्रीम गर्ल-2' पहले दिन 7 से 8 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन कर सकती है।

    खबरें और भी