Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ananya Pandey Video: अनन्या पांडे ने शेयर किया बचपन का वीडियो, क्यूटनेस देख फिदा हुए लोग

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 12:07 AM (IST)

    Ananya Pandey Video बॉलीवुड एक्ट्रेस ड्रीम गर्ल 2 के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपन ...और पढ़ें

    अनन्या पांडे ने शेयर किया बचपन का वीडियो (Photo Credit: Instagram)
    अनन्या पांडे ने शेयर किया बचपन का वीडियो (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ananya Pandey Video: 'ड्रीम गर्ल 2' फेम एक्ट्रेस अनन्या पांडे बी-टाउन की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक बचपन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक बोतल लेकर उसका एड करते हुए दिखाई दे रही हैं।

    अनन्या पांडे के इस वीडियो पर उनके दोस्तों से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। एक्ट्रेस का यह वीडियो देख कर उनके फैंस भी उनकी क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Ananya Pandey Photo: अनन्या पांडे के लुक की दीवानी हुई सामंथा, कमेंट में बांधे तारीफों के पुल

    अनन्या पांडे ने किया बचपन का वीडियो शेयर

    अनन्या पांडे ने अपने बचपन का एक बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में नन्हीं अनन्या एक एड के शूट की प्रैक्टिस करते दिखाई दे रही हैं। टीवी की शेल्फ पर बैठी एक्ट्रेस अनन्या को कहते हुए सुना जा सकता है कि इस एड में आपका स्वागत है, एक एड जो एक परफ्यूम के बारे में है। यह परफ्यूम बहुत खुशबूदार है। इसकी खुशबू अच्छी है और यह कमल की खुशबू की तरह लगती है'। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा 'A ad'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

    इन सितारों ने किया कमेंट

    अनन्या पांडे की इस वीडियो पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उनकी दोस्त सुहाना खान ने भी इस पर कमेंट किया और लिखा 'टीचर टीचर'। मां भावना पांडे ने कमेंट में लिखा 'सुगंधित परफ्यूम'। नीलम कोठारी ने कमेंट में लिखा 'तुम बहुत क्यूट हो'। इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और आयुष्मान खुराना ने भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट किया।

    अनन्या पांडे का करियर

    अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आई थीं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। अब, एक्ट्रेस सिद्धांत चतुर्वेदी और विक्रमादित्य मोटवानी की आगामी फिल्म में नजर आने वाली हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अंबानी पार्टी में खूबसूरत साड़ी लुक में पहुंची ये एक्ट्रेसेस, अनन्या पांडे- आलिया भट्ट का स्टाइल रहा सबसे अलग