Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Girl 2: पूजा के प्यार में पागल हुआ रॉकी, इस दिन होगी दोनों की मुलाकात

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 20 Jul 2023 11:05 PM (IST)

    Dream Girl 2 आयुष्मान पूजा बनकर अपने दोस्त रॉकी से बात करती है। ये रॉकी कोई और नहीं बल्कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रणवीर सिंह हैं। ये कह ...और पढ़ें

    Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 Photo Credit Instagram
    Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. आयुष्मान खुराना फिर पूजा बनकर आए
    2. पूजा बनकर इस बार रॉकी को अपने प्यार में फंसाया
    3. 25 अगस्त को रिलीज होगी ड्रीम गर्ल 2

     नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2: एक्टर आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2  (Dream Girl 2) लेकर आ रहे हैं। फिल्म रिलीज से पहले एक नया वीडियो सामने आया है। जो आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देगा। इस वीडियो में पूजा और रॉकी के बीच हुई एपिक बातचीत होती नजर आ रही हैं।

    पूजा से मिलना चाहते हैं रॉकी

    इस वीडियो को आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में आयुष्मान, पूजा बनकर अपने दोस्त रॉकी से बात करती है। ये रॉकी कोई और नहीं बल्कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रणवीर सिंह हैं।  ये कहा जा सकता है कि पूजा के दीवानों की लिस्ट में रॉकी की भी एंट्री हो गई है। ऐसे में दोनों के बीच एक अलग लेवल का क्रेज देखा जा रहा है।  

    इस वीडियो में पूजा यानी आयुष्मान को रॉकी की कॉल आती है जिसमें वो पूछती है आप कौन बोल रहे हैं। इसका जवाब आता है मैं रॉकी बोल रहा हूं मेरी रानी। इसके बाद पूजा कहती हैं ओमाई गॉड, फिर रॉकी कहता है लाल साड़ी में क्या जहर लग रही हो मेरी जानेमन.... जिसका जवाब देते पूजा कहती मेरे पास एक ही है मैं नहीं दुंगी। फिर रॉकी कहता है साड़ी नहीं तू चाहिए.... जिस पर पूजा कहती है, पूजा एक त्यौहार है 25 को इस बार है... देखना मेरा पहला लुक ऑन 25 जुलाई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

    मुंबई में शूट हुआ ड्रीम गर्ल 2 का गाना

    बता दें, हाल ही में फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म का एक खूबसूरत गाना पूरा किया है, जिसकी शूटिंग इस महीने की शुरुआत में 5 दिनों तक चली और 15 जुलाई को मुंबई में खत्म हुई। ये फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने जा रही है। ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और प्रतिभाशाली राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं। 

    खबरें और भी