Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Girl 2: आयुष्मान को अनन्या नहीं लगी थीं मूवी के लिए परफेक्ट फिट? वजह जान एक्ट्रेस को लग सकता है बुरा

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 12:23 PM (IST)

    Dream Girl 2 गदर 2 और OMG 2 के बाद जल्द ही आयुष्मान खुराना की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ड्रीम गर्ल-2 सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में पहली बार फैंस ...और पढ़ें

    Dream Girl 2 - आयुष्मान खुराना को अनन्या पांडे की कास्टिंग को लेकर थी कंफ्यूजन। Photo Credit- Instagram
    Dream Girl 2 - आयुष्मान खुराना को अनन्या पांडे की कास्टिंग को लेकर थी कंफ्यूजन। Photo Credit- Instagram

    HighLights

    1. ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे की कास्टिंग को लेकर कंफ्यूज थे आयुष्मान खुराना
    2. इस वजह से एकता कपूर की फिल्म के लिए आयुष्मान को अनन्या नहीं लगी थीं परफेक्ट फिट
    3. आयुष्मान खुराना ने अनन्या पांडे को लेकर किया खुलासा

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना एक बार फिर से पूजा बनकर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ाने के लिए स्क्रीन पर लौट रहे हैं। उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में पहली बार आयुष्मान खुराना संग अनन्या पांडे की जोड़ी फैंस को देखने को मिलेगी।

    ड्रीम गर्ल 2 का टीजर से लेकर ट्रेलर तक सबकुछ ऑडियंस के सामने आ चुका है। आयुष्मान और अनन्या पांडे दोनों ही अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

    हाल ही में एक इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने बताया कि उन्हें शुरुआत में अनन्या पांडे 'ड्रीम गर्ल-2' के लिए बिल्कुल भी फिट नहीं लगी थीं। इसकी वजह भी आयुष्मान खुराना ने बताई।

    अनन्या पांडे इसलिए 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए नहीं लगी थी फिट

    आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड हंगामा को दिए हालिया इंटरव्यू में ये बताया कि आखिर शुरुआत में वह इस चीज को लेकर क्यों श्योर नहीं थे कि अनन्या पांडे 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए परफेक्ट फिट हैं। उन्होंने कहा, "मैं ये सोच रहा था कि अनन्या पांडे एक बड़े शहर की लड़की हैं वह इंडिया की 2 टायर सिटी मथुरा में रहने वाली लड़की के किरदार में कैसे ढलेंगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

    मैं ये देखकर हैरान हो गया कि उन्होंने इसे बहुत ही अच्छे से निभाया। जब हम अपने ही देश में कहीं 10 किलोमीटर जाते हैं, तो हमारा एक्सेंट बदल जाता है। उन्होंने वहां की लड़की के अनुसार जिस तरह से अपने उच्चारण को बदला, वो बहुत ही शानदार था"।

    इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'ड्रीम गर्ल 2'

    ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज डेट की बात करें तो गदर 2 और OMG 2 की रिलीज के 14 दिन बाद ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    अनन्या पांडे के अलावा इस बार कई और नए चेहरे राज शांदियाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। अनन्या पांडे के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, मनोज जोशी, विजय राज और अभिषेक बनर्जी भी इस फिल्म में नजर आएंगे।

    खबरें और भी