विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dream Girl 2 Teaser: ड्रीम गर्ल 2 का टीजर हुआ रिलीज, लड़की बने आयुष्मान के बॉयफ्रेंड बने दिखे ये सुपरस्टार

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Wed, 08 Mar 2023 02:12 PM (IST)

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल का फैंस को कई दिनों से इंतजार है जो फिल्म का टीजर देखकर ...और पढ़ें

Dream Girl 2 teaser released, this superstar was seen as Ayushmann's boyfriend, VIA INSTAGRAM
Dream Girl 2 teaser released, this superstar was seen as Ayushmann's boyfriend, VIA INSTAGRAM

नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2 Teaser: आयुष्मान खुराना ने होली के मौके पर फैंस को खास गिफ्ट दिया है। काफी समय से उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का इंतजार कर रहे फैंस को इसका नया टीजर देखने को मिल गया है। आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर रिलीज किया। टीजर में आयुष्मान को लुक देखकर फिल्म के प्रति फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है।

टीजर में लेडी अवतार में दिखे आयुष्मान

आयुष्मान खुराना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का टीजर रिलीज किया है। जिसमें आयुष्मान का लुक देखकर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ रहा है। टीजर में आयुष्मान खुराना पूजा बनकर फोन पर अपना इंट्रो देते हुए पूछ रहे हैं कि आप कौन जिसपर रणबीर कपूर ने कहा कि तुमने मेरी आवाज नहीं पहचानी? जिस पर आयुष्मान ने जवाब दिया पहचान लिया तुम्हें, एक नंबर के झूठे हो तुम, शादी का वादा मुझसे और शादी किसी और से। वहीं पीछे से आलिया ने रणबीर से सवाल करते हुए पूछा कि फोन पर कौन है? जिस पर रणबीर ने झूठ बोलते हुए कहा, बठिंडा वाली बुआ हैं।

इस पोस्ट के कैप्शन में आयुष्मान ने लिखा, 'ये लो पूजा.. ड्रीम गर्ल भी आ गईं अपने रंग दिखाने।'

View this post on Instagram

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

टीजर लोगों को आ रहा पसंद

फिल्म के इस मजेदार टीजर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर अबतक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही फिल्म देखने के लिए लोगों का एक्साइटमेंट भी बढ़ गया है। वहीं टीजर में रणबीर कपूर की आवाज ने भी फैंस की दिलचस्पी खासी बढ़ा दी है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी ये फिल्म एकता कपूर ने प्रोड्यूस की है। ड्रीम गर्ल 2 में नुसरत भरुचा और आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे नजर आएंगे। बता दें कि ये फिल्म इसी साल 7 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2: पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले ही की तगड़ी कमाई!, आरआरआर को छोड़ा पीछे

यह भी पढ़ें: Ramayan की 'सीता' ने होली पर किया झूमकर डांस...उड़ाया गुलाल, फैंस बोले- 'राधा रानी के रूप में भी जांच रही हैं'