Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Drishyam 2: मलयालम वर्जन से बिलकुल अलग है अजय देवगन की दृश्यम 2, एक्टर ने बताया फिल्म में क्या-क्या हुए बदलाव

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Tue, 18 Oct 2022 02:31 PM (GMT+05:30)

    Drishyam 2 अजय देवगन की दृश्यम 2 का जब से ट्रेलर आया है तब से इस फिल्म को देखने की लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। अब हाल ही में भोला एक्टर अजय देवगन ने ...और पढ़ें

    drishyam 2 ajay devgn says this film is different from mohanlal malayalam version. Photo Credit/ Instagram
    drishyam 2 ajay devgn says this film is different from mohanlal malayalam version. Photo Credit/ Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Drishyam 2: अजय देवगन जल्द ही फिल्म 'दृश्यम 2' के बाद बड़े परदे अपने दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। उनकी सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में दर्शकों के सामने आया है, जिसे ऑडियंस का खूब प्यार मिला है। दृश्यम के बाद अब लोग इसके सेकंड पार्ट में विजय सलगांवकर का क्या होगा, ये जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि दृश्यम मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक था और ये कहा जा रहा था कि दृश्यम 2 भी पूरी तरह से रीमेक ही है, लेकिन अब फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन ने ये बताया है कि 'दृश्यम 2' मलयालम फिल्म से काफी अलग है और सेकंड पार्ट में काफी कुछ बदलाव किए गए हैं।

    मलयालम की 'दृश्यम 2' से अलग है अजय देवगन की फिल्म

    अजय देवगन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात को क्लियर किया है कि भले ही उनकी फिल्म मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'दृश्यम 2' का रीमेक हो, लेकिन हिंदी में काफी कुछ ऐसा फिल्माया गया है, जो मलयालम से बिलकुल ही अलग है। एक्टर ने हिन्दुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में कहा, 'इस फिल्म में कई किरदार एड किए गए हैं और बहुत से बदलाव हुए हैं। आप मलयालम में न ही अक्षय का किरदार देखेंगे और न ही गायतोंडे(कमलेश सावंत) का, इसलिए कई बदलाव जरुर हुए हैं, लेकिन जैसा कि अभिषेक ने कहा कि फिल्म की जो रूह है उससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है। मुझे लगता है जब आप ये फिल्म देखेंगे , तो ये आप के लिए बहुत ही फ्रेश होगी'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    अजय देवगन ने कहा 18 नवंबर भी अब लोग रखेंगे याद

    फिल्म पर बातचीत करने के अलावा अजय देवगन ने एक ट्वीट किया और इस बात को श्योर किया कि 18 नवंबर को लोग बिलकुल भी नहीं भुला पाएंगे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया और लिखा, '2 और 3 अक्टूबर के बाद दुनिया 18 नवंबर याद रखेगी'। सस्पेंस से भरपूर 'दृश्यम 2' के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

    दृश्यम 2 के ट्रेलर को 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज

    यूट्यूब पर ट्रेलर को 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ट्विटर पर भी लोग इस फिल्म की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। मूवी में अजय देवगन और तब्बू के अलावा अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता, श्रिया सरन अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। ये फिल्म 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Drishyam 2 Trailer Out : इस बार पुलिस के चंगुल में बुरे फंसे विजय सलगांवकर, 'दृश्यम 2' का धमाकेदार ट्रेलर आउट

    यह भी पढ़ें: Drishyam 2 Trailer Release date: दृश्यम 2 के ट्रेलर रिलीज से उठा पर्दा, पुलिस के चंगुल में फंसे विजय सलगांवकर