Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब आधी फिल्म की शूटिंग के बाद रातों-रात रिप्लेस कर दिए गए थे Amitabh Bachchan, रेखा थीं हीरोइन

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 09:40 PM (IST)

    अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का मेगास्टार कहा जाता है। एक ऐसा समय भी था जब उन्हें इंडस्ट्री में फेल्ड न्यूकमर के तौर पर देखा जाता था। अमिताभ बच्चन के नाम उ ...और पढ़ें

    अमिताभ बच्चन को इस मूवी से कर दिया था बाहर (Photo: Instagram)
    अमिताभ बच्चन को इस मूवी से कर दिया था बाहर (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. अमिताभ बच्चन को फिल्म से निकाला गया
    2. रेखा थी फिल्म की हीरोइन
    3. कुंदन कुमार के सामने क्या थी मजबूरी?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन का स्टारडम अपने दौर में इतना हाई था कि हर एक एक्टर, प्रोड्यूसर उनके साथ काम करने के लिए राह तकते थे। आज 82 साल की उम्र में भी उनमें वो चार्म है कि वो जब भी स्क्रीन पर आते हैं लोगों को आश्चर्यचकित कर देते हैं। लेकिन बिग बी के करियर में भी एक ऐसा मौका आया था जब चीजें उनके साथ नहीं चल रही थीं।

    हम बात कर रहे हैं साल 1974 की जब एक फिल्म के बीच शूट से एक्टर को आधी शूटिंग होने के बाद निकाल दिया गया था। क्या है ये पूरा मामला, आइए समझते हैं।

    एक महीने हो चुकी थी शूटिंग

    साल 1973 में जंजीर से बिग बी रातों-रात सेंसेशन बन गए थे। साल 1974 की फिल्म दुनिया का मेला रेखा के साथ उनकी पहली फिल्म होनी चाहिए थी। लेकिन एक महीने की शूटिंग के बावजूद उन्हें बाहर निकालकर उनकी जगह संजय खान को ले लिया गया। इसके बाद रेखा के साथ उनकी पहली फिल्म साल 1976 में आई जिसका नाम था दो अंजाने।

    यह भी पढ़ें: 'इसलिए टेस्ला इंडिया नहीं आएगी...'Amitabh Bachchan ने वीडियो शेयर कर लिखा ऐसा कैप्शन, हो गया विवाद

    कुंदन कुमार ने क्यों लिया ये फैसला?

    फिल्म के डायरेक्टर कुंदन कुमार ने दुनिया का मेला से बिग बी को इसलिए हटा दिया क्योंकि कई बड़े वितरकों को लगा कि उनके साथ मुख्य भूमिका में फिल्म काम नहीं करेगी। वह उन्हें कास्ट करना चाहते थे लेकिन दबाव के आगे झुकना पड़ा। लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई, इसलिए बिग बी उस दाग से बच गए। संजय उस समय एक बड़े स्टार थे और डिस्ट्रीब्यूटर्स को लगा कि फिल्म उनके अच्छा परफॉर्म करेगी। इस वजह से प्रेशर में आकर कुंदन कुमार को ये फैसला लेना पड़ा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।

    संजय खान ने बिग बी को किया रिप्लेस

    फिल्म फ्लॉप हो गई। डीएनए के अनुसार, बिग बी ने फ्लॉप होने के बाद एक इंटरव्यू में कहा था,"मैं फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहा था। मैं आभारी हूं कि उन्होंने फिल्म के लिए मेरे बारे में सोचा। मेरी जगह संजय खान ने ली, जो उस समय एक बड़े स्टार थे।"

    खबरें और भी

    अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में

    बिग बी की पहली फिल्म साल 1969 में आई थी। फिल्म का नाम था सात हिंदुस्तानी। उन्हें आखिरी बार वेट्टाइयां में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ देखा गया था जो 2024 में आई थी। आने वाले समय में बिग बी साल 2026 की फिल्म रामायण: पार्ट 1 में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: शिव भक्ति में डूबे बॉलीवुड सितारे, Amitabh Bachchan से लेकर Adah Sharma तक, सेलेब्स ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं